
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित कदानी रोड में अतिक्रमण हटाने के दौरान टिनप्लेट कंपनी प्रबंधन द्वारा कांग्रेस के कार्यालय को तोड़ दिया गया था. इसको लेकर रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा उन्हें कार्यालय के लिया जगह मुहैया कराया जाए. टिनप्लेट कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश गोंड ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान कार्यालय को तोड़ दिया गया था. वह कार्यालय 40 सालों से चल रहा था. अब कार्यालय टूटने से उनके पास ऐसी कोई जगह नही है जहां बैठकर लोगों के हित के बारे में सोचा जा सके. इसलिए उन्होंने कंपनी प्रबंधन से अनुरोध किया गया है की उन्होंने नई जगा उपलब्ध कराई जाए.














