जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका के कोवाली थाना अंतर्गत मंगलासाईं एवं आसपास के इलाकों से बड़े पैमाने पर पत्थर खनन कर बिना चालान परिवहन किए जाने की शिकायत लगातार खनन विभाग को मिल रही थी. शिकायतों के आधार पर माइनिंग इंस्पेक्टर एवं कोवाली थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया गया.ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एक हाईवा को बिना चालान बोल्डर परिवहन करते हुए पकड़ा गया. इसके बाद माइनिंग इंस्पेक्टर द्वारा वाहन को जब्त कर कोवाली थाना में रखा गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है.(नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी सतीश कुमार नायक ने बताया कि वर्तमान में दो प्रकार के विकल्प लागू किए गए हैं, जिसके तहत एफआईआर दर्ज करने के बजाय वाहन मालिकों पर 10 गुना तक जुर्माना लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बिना चालान खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी, ताकि सरकारी राजस्व की चोरी पर रोक लगाई जा सके.








