आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने मित्र, सहपाठी सह टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी की धर्मपत्नी स्व रेणुका चौधरी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. अंतिम यात्रा आदित्यपुर-1 राममड़ैया स्थित उनके आवास से आरंभ होकर बिष्टुपुर पार्वती घाट पहुंची, जहां पूरे विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

पुरेंद्र नारायण सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है एवं ईश्वर से पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की.






