• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 8, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur mla saryu roy big initiative : सट्टेबाजी-ड्रग्स पर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का बड़ा अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति, जारी होगा एमएलए हेल्पलाइन

September 21, 2026
in खबर
0
jamshedpur mla saryu roy big initiative : सट्टेबाजी-ड्रग्स पर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का बड़ा अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति, जारी होगा एमएलए हेल्पलाइन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : शहर में सट्टेबाजी, जुआ और ड्रग्स के बढ़ते दुष्प्रभाव के खिलाफ जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मोर्चा खोल दिया है. सरयू राय ने सोमवार को कहा कि यदि पुलिस-प्रशासन ठान ले तो सट्टेबाजों और ड्रग्स माफियाओं का जमशेदपुर में रहना दूभर हो जाएगा. इसी उद्देश्य से अब हर थाना क्षेत्र में निगरानी समिति गठित की जाएगी, जिसका एक संयोजक होगा. यह समिति सट्टेबाजी और ड्रग्स से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ पुलिस-प्रशासन से समन्वय करेगी. बारीडीह स्थित अपने कार्यालय में आयोजित ‘सट्टेबाजी एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव’ विषयक विशेष गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही. गोष्ठी में ‘सट्टाबाजी एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव क्रांति दल’ का गठन किया गया. सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनोज सिंह को इसका संयोजक बनाया गया. सरयू राय ने कहा कि पहले हब्बा-डब्बा और सट्टा जैसे काम छिपाकर किए जाते थे, लेकिन अब पुलिस-प्रशासन के नाक के नीचे मेलों आदि में भी ये कृत्य खुलेआम किए जा रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि भूत भगाने के लिए सरसों छींटा जाता है, पर जब सरसों में ही भूत घुस जाए तो स्थिति बड़ी विचित्र हो जाती है. विधायक ने कहा कि इन गतिविधियों में दबंग और सफेदपोश लोगों की संलिप्तता होती है और उन्हें स्थानीय पुलिस-प्रशासन का संरक्षण प्राप्त रहता है. सरयू राय ने कहा कि सट्टेबाजी और ड्रग्स जैसे गंभीर कृत्यों के सामाजिक दुष्प्रभावों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. सरयू राय ने घोषणा की कि 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ‘विचार क्रांति महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा. इसमें सट्टेबाजी और ड्रग्स की समस्या के कारणों और उसके निवारण पर व्यापक परिचर्चा होगी. कार्यक्रम में शहर के सजग एवं प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया जाएगा. श्री राय ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल समस्या को उठाना नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को इससे जोड़कर इसके दुष्प्रभाव के खिलाफ जागरूकता पैदा करना भी है. क्रांति दल के संयोजक मनोज सिंह ने कहा कि अभियान पूरे जमशेदपुर में विभिन्न चरणों में चलाया जाएगा. स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में सेमिनार आयोजित कर युवाओं एवं छात्रों को सट्टेबाजी और ड्रग्स के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने बताया कि नगर एवं मोहल्ला स्तर पर प्रबुद्धजनों और स्थानीय युवाओं को जोड़कर संयोजन समितियां बनाई जाएंगी. ये समितियां मोहल्लों में सट्टेबाजी तथा ड्रग्स के सेवन से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी रखेंगी. मनोज सिंह ने बताया कि अभियान के तहत एमएलए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा. इस नंबर पर शिकायत करने वालों की गोपनीयता सुनिश्चित की जाएगी. संयोजन समिति स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के संपर्क में रहकर आवश्यक सहयोग लेगी. गोष्ठी में शहर के विभिन्न वर्गों से आए लोगों ने सट्टे, जुए और ड्रग्स के कारण आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहे दुष्प्रभाव तथा स्थानीय घटनाओं के संबंध में अपने विचार रखे. गोष्ठी में मनोज सिंह, अनिल तिवारी, सतीश सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, भीम सिंह, संजीव कुमार धानु, के.पी. सिंह, शेषनाथ पाठक, अनंत ठाकुर, दीपू ओझा, प्रलय दास, शंकर कर्मकार, अभय सिंह, विवेक पांडेय, अजय कुमार, मंजु सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सुधीर सिंह, संजय ठाकुर, विनय कुमार, सुनील सिंह, संतोष चौहान, हेमंत पाठक, पप्पू सिंह, मुकेश सिंह, कुलविंदर पन्नू, अर्जुन यादव, तारक मुखर्जी, विजय सिंह, उषा यादव, संतोष भगत, पिंटू सिंह, भवानी सिंह, जीतू सिंह, असीम पाठक, साकेत गौतम, सुशील खड़का, अनिकेत सावरकर, शिरिन अख्तर, शमशद खान, लालु गौड़, चन्द्रशेखर राव, अमित गिरी, पंकज पटेल, दिनेश कुमार, गोल्डन पाण्डेय, दीपक गौड़, बबलु सिंह, दुर्गा राव, अतुल सिंह, पवन सिंह, अमित तिर्की, संजय सिंह आदि मौजूद थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur good news :  जमशेदपुर में खुला झारखंड का सबसे बड़ा कैंसर रेस्ट हाउस, टाटा वर्कर्स यूनियन की ऐतिहासिक पहल, देखिये – video
खबर

Jamshedpur good news : जमशेदपुर में खुला झारखंड का सबसे बड़ा कैंसर रेस्ट हाउस, टाटा वर्कर्स यूनियन की ऐतिहासिक पहल, देखिये – video

November 8, 2026
Jamshedpur fire : मानगो के मेडिकल दुकान की छत पर लगी आग, अफरा तफरी
खबर

Jamshedpur fire : मानगो के मेडिकल दुकान की छत पर लगी आग, अफरा तफरी

November 8, 2026
Jamshedpur jugsalai hungama : जुगसलाई में नशाखोरी और जुए के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, विरोध के बीच टाइगर मोबाइल जवान से लोगों की तीखी बहस, dekhiye video
खबर

Jamshedpur jugsalai hungama : जुगसलाई में नशाखोरी और जुए के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, विरोध के बीच टाइगर मोबाइल जवान से लोगों की तीखी बहस, dekhiye video

November 8, 2026
Next Post
Jamshedpur central peace committee honoured : आजादनगर के नए थाना प्रभारी राजन कुमार का केंद्रीय शांति समिति ने किया स्वागत

Jamshedpur central peace committee honoured : आजादनगर के नए थाना प्रभारी राजन कुमार का केंद्रीय शांति समिति ने किया स्वागत

Jamshedpur incident – बेटे के जन्म की खुशी में दोस्त ने पिलाई शराब, एमजीएम अस्पताल में नशे में धुत युवक ने मचाया उत्पात

Jamshedpur incident - बेटे के जन्म की खुशी में दोस्त ने पिलाई शराब, एमजीएम अस्पताल में नशे में धुत युवक ने मचाया उत्पात

Horoscope Know Your Day Tuesday 22nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 22 सितंबर 2026

Horoscope Know Your Day Tuesday 22nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 22 सितंबर 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur fire : मानगो के मेडिकल दुकान की छत पर लगी आग, अफरा तफरी

Jamshedpur fire : मानगो के मेडिकल दुकान की छत पर लगी आग, अफरा तफरी

by Sharp Bharat
November 8, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के डिमना रोड स्थित डिस्काउंट मेडिकल की छत पर रविवार को अचानक आग लगने से...

Jamshedpur jugsalai hungama : जुगसलाई में नशाखोरी और जुए के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, विरोध के बीच टाइगर मोबाइल जवान से लोगों की तीखी बहस, dekhiye video

Jamshedpur jugsalai hungama : जुगसलाई में नशाखोरी और जुए के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, विरोध के बीच टाइगर मोबाइल जवान से लोगों की तीखी बहस, dekhiye video

by Sharp Bharat
November 8, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती रोड स्थित मुखी समाज बस्ती में शनिवार देर रात नशाखोरी...

Jamshedpur border area accident : डोबो रोड पर तेज रफ्तार बाइक राइडर्स ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, युवक की मौत, बच्चो के लिए दिवाली की मिठाई लेकर लौटते समय हुआ हादसा, video

Jamshedpur border area accident : डोबो रोड पर तेज रफ्तार बाइक राइडर्स ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, युवक की मौत, बच्चो के लिए दिवाली की मिठाई लेकर लौटते समय हुआ हादसा, video

by Sharp Bharat
November 8, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे हुए इलाके सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो रोड मैं रविवार के सुबह 7...

Saraikela nh accident : चांडिल के नेशनल हाईवे पर ट्रेलर ने टोल प्लाजा कर्मचारी को कुचला, मौत, परिवार की दिवाली हुई फीकी, देखिये – video

Saraikela nh accident : चांडिल के नेशनल हाईवे पर ट्रेलर ने टोल प्लाजा कर्मचारी को कुचला, मौत, परिवार की दिवाली हुई फीकी, देखिये – video

by Sharp Bharat
November 8, 2026

सरायकेला : सरायकेला खरसावां ज़िलें के चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 स्थित ब्रिज के पास रविवार सुबह करीब 11...

Jamshedpur labour accident : उलीडीह में काम के दौरान मजदूर दूसरी मंजिल से गिरा, मौत

Jamshedpur labour accident : उलीडीह में काम के दौरान मजदूर दूसरी मंजिल से गिरा, मौत

by Sharp Bharat
November 8, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो उलीडीह ओपी क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में पेंटिंग का काम कर रहे...

Jamshedpur hospital negligence : मानगो के उमा अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, शव के साथ परिजनों का हंगामा, देखिये – video

Jamshedpur hospital negligence : मानगो के उमा अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, शव के साथ परिजनों का हंगामा, देखिये – video

by Sharp Bharat
November 8, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित चेपा पुल के पास उमा अस्पताल में इलाज के दौरान...

Jamshedpur kali puja : दर्जनों काली पूजा पंडाल का जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया उदघाटन, मंगल ने कहा – मां काली के चरणों में ही सारा संसार है

Jamshedpur kali puja : दर्जनों काली पूजा पंडाल का जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया उदघाटन, मंगल ने कहा – मां काली के चरणों में ही सारा संसार है

by Sharp Bharat
November 8, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा में दर्जनों काली पूजा पंडाल का जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने उद्घाटन कर मां...

Jamshedpur womens suspected death : बहरागोड़ा में महिला की संदिग्ध हालत में मौत, ससुरालवालो पर हत्या का आरोप

Jamshedpur womens suspected death : बहरागोड़ा में महिला की संदिग्ध हालत में मौत, ससुरालवालो पर हत्या का आरोप

by Sharp Bharat
November 8, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के उईनाला गांव में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur fire : मानगो के मेडिकल दुकान की छत पर लगी आग, अफरा तफरी

Jamshedpur jugsalai hungama : जुगसलाई में नशाखोरी और जुए के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, विरोध के बीच टाइगर मोबाइल जवान से लोगों की तीखी बहस, dekhiye video

Jamshedpur border area accident : डोबो रोड पर तेज रफ्तार बाइक राइडर्स ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, युवक की मौत, बच्चो के लिए दिवाली की मिठाई लेकर लौटते समय हुआ हादसा, video

Saraikela nh accident : चांडिल के नेशनल हाईवे पर ट्रेलर ने टोल प्लाजा कर्मचारी को कुचला, मौत, परिवार की दिवाली हुई फीकी, देखिये – video

Jamshedpur labour accident : उलीडीह में काम के दौरान मजदूर दूसरी मंजिल से गिरा, मौत

Jamshedpur hospital negligence : मानगो के उमा अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, शव के साथ परिजनों का हंगामा, देखिये – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News