• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 11, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur mla saryu roy in action : विधायक सरयू राय ने किया रात्रिकालीन औचक निरीक्षण, मानगो नगर निगम के हाथों में दें मानगो पेयजल परियोजना को, ध्यान न दिया गया तो बर्बाद हो जाएगी मानगो पेयजल परियोजना

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो पेयजल परियोजना की स्थिति सुधारने और यहां के सभी घरों तक पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार की रात जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय और उनके जनसुविधा प्रतिनिधियों ने मानगो पेयजल परियोजना का औचक निरीक्षण किया. रात साढ़े 11 बजे से लेकर ढाई बजे तक चले इस निरीक्षण में इंटक वेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और तमाम टंकियों के पास जाकर यह देखा गया कि सिस्टम किस तरीके से काम कर रहा है. ये सब देखने के बाद श्री राय ने एक प्रस्ताव दिया कि मानगो पेयजल परियोजना को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से लेकर नगर विभाग विकास को दे दिया जाए. उन्होंने उम्मीद जताई कि मानगो नगर निगम इस परियोजना को चलाएगा तो कम से कम नगर निगम की जिम्मेदारी तो तय होगी. श्री राय मंगलवार को रांची में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव और नगर विकास विभाग के सचिव से इस मुद्दे पर बात करेंगे. सरयू राय ने बताया कि चार घंटे के नाइट डोमिनेशन में उन्हें बेहद निराशा हुई.(नीचे भी पढ़े)

जिस उद्देश्य से यह महत्वाकांक्षी पेयजल परियोजना स्थापित की गई थी, उसमें लगातार गिरावट आ रही है. कई गंभीर किस्म की कमियां दिखीं. पूरे देश में पेयजल परियोजनाओं की कार्यप्रणाली में उत्तरोत्तर सुधार हो रहा है और झारखंड में जमशेदपुर में बीते 6 साल में इस परियोजना के संचालन में भारी गिरावट दिखी. श्री राय ने बताया कि इंटकवेल में जितने पंप लगे हैं, सभी काम नहीं कर रहे हैं. इंटक वेल के पास 6 पंप स्थापित होने चाहिए और हर पंप 375 हार्स पावर का होना चाहिए. लेकिन वहां चालू स्थिति में मात्र तीन ही पंप दिखे। जहां इंटक वेल से पानी जाता है वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में और उसकी सफाई होती है, वहां की व्यवस्था भी बेहद लचर है. कुछ भी सिस्टेमेटिक नहीं दिखा. उन्होंने बताया कि जब रॉ वाटर जाएगा तो उसमें कितनी फिटकरी डालेंगे, कितनी ब्लीचिंग पाउडर डालेंगे, कितनी हाइपो डालेंगे, इसकी कोई व्यवस्था नहीं है. यहां के सारे पंप काम नहीं कर रहे हैं. यहां 150 हार्स पावर के तीन पंप लगाने का प्रावधान है लेकिन वहां एक पंपसेट पूर्णतः बंद है. पानी साफ नहीं हो रहा है. सिस्टम यह बनाया गया है कि एक टंकी भर जाएगी तो दूसरी टंकी भरेगी, दूसरी भर जाएगी तो तीसरी भरेगी. टंकियों में पानी पहुंचाने के लिए कम क्षमता के पंप लगाए गये हैं. इन पंपों में भी आधे बराबर खराब ही रहते हैं. (नीचे भी पढ़े)

सरयू राय ने बताया कि क्षेत्र में भी ऐसे बहुत सारे स्थान हैं, जहां पाइपलाइन तो बिछा दी गई है लेकिन मेन लाइन से जोड़ा ही नहीं गया है. नतीजनतन जवाहरनगर के रोड नंबर 14 में पाइनलाइन तो बिछा दी गई पर कनेक्शन नहीं हुआ. संत कुटिया के पास मुख्य सड़क को काटकर कनेक्शन जोड़ना है लेकिन वह भी नहीं हुआ. मानगो पोस्ट आफिस रोड में गौड़ बस्ती में हरि मंदिर के समीप पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन मात्र 5 से 7 फीट पाइपलाइन नहीं जोड़े जाने के कारण यहां पानी नहीं जा रहा है. मानगो के शंकोसाइ के एकता नगर में भी कनेक्शन छूटा हुआ है. यहां सिर्फ 5 फीट पाइपलाइन जोड़ दी जाए तो पानी जाने लगेगा. मेन लाइन के समीप जो घर हैं, वहां तो पानी जा रहा है लेकिन बस्तियों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है. कारण है, कनेक्शन का ना जोड़ा जाना. सरयू राय ने बताया कि विडंबना यह कि इस व्यवस्था को देखने वाला कोई नहीं है. अगर कोई शिकायत करे तो उसे मॉनीटर करने और उसका समाधान करने वाला कोई नहीं इसीलिए सोमवार की सुबह उन्होंने अपने आवास पर दो बैठकें की. (नीचे भी पढ़े)

एक बैठक मानगो नगर निगम के उप नगर प्रशासक, उनके अधिकारी और पेयजल स्वच्छता विभाग के सिविल के कार्यकारी अभियंता और उनके अधिकारी शामिल थे. दूसरी बैठक में पेयजल स्वच्छता विभाग के यांत्रिक प्रभाग के कार्यकारी अभियंता, एइ और उनके पदाधिकारियों के साथ बैठक की. श्री राय ने सभी के सामने समस्या रखी तो यही पता चला कि इस परियजना को चलाने के लिए ठेके पर एक एजेंसी बहाल की गई है. उस एजेंसी के कार्यकलापों की सही तरह से मानिटरिंग विभाग के उच्च पदस्थ अधिकारी नहीं कर रहे हैं. नतीजा यह हुआ कि जहां पानी साफ करने के लिए फिल्टरेशन प्लांट लगाना है, उसके लिए 10 साल पहले जो बालू और कंकड़ बिछाए गए थे, वही आज तक चल रहे हैं. ये भटक गये हैं. इन्हें बदला तक नहीं गया. वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का फ्लो मीटर भी बंद है. जितनी इंडिकेटर मशीनें लगाई गई हैं, सभी बंद हैं. पानी भगवान भरोसे ही चल रहा है. सरयू राय ने कहा कि जो पांच टंकियां बनी हैं, उनकी आज तक कोई सफाई नहीं हुई. 10 साल से ये ऐसे ही हैं। फिर स्वच्छ पेयजल कैसे मिलेगा? सरयू राय ने कहा कि उप नगर प्रशासक, मैकेनिकल और सिविल के कार्यकारी अभियंताओं के समक्ष भी इन बातों को उन्होंने रखा.(नीचे भी पढ़े)

दोनों प्रशासिनक अधिकारियों ने इसे स्वीकार भी किया. श्री राय ने कहा कि जब तक इस प्रोजेक्ट का संचालन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के हाथ में रहेगा, तब तक स्थिति ऐसी ही रहेगी. मानगो के हर घर में पानी नहीं दे पाएंगे. उन्होंने प्रस्ताव दिया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग इस परियोजना को नगर निगम को सौंप दे. नगर निगम इसको चलाए। इससे जवाबदेही सुनिश्चित होगी. श्री राय ने कहा कि उन्हें तब आश्चर्य हुआ, जब मैकेनिकल विंग के कार्यकारी अभियंता ने कहा कि एजेंसी के ऊपर ये जिम्मेदारी है कि कोई पंप खराब होता है तो वह उसकी मरम्मत कराए मगर आज तक एजेंसी ने इन्हें कोई लॉगबुक उपलब्ध नहीं कराया जिससे ये पता चल सके कि कौन मोटर कितनी बार खराब हुआ, इसे कहां बनवाया. विभाग के जो सक्षम अधिकारी हैं, वो पता नहीं किस दबाव में हैं. वे आखिर एजेंसी के ऊपर कड़ाई क्यों नहीं कर रहे हैं? इसलिए यह जरूरी है कि मानगो नगर निगम को यह जिम्मेदारी दे दी जाए. स्वच्छता विभाग भी चाहता है कि शहरी जलापूर्ति नगर विकास विभाग करे. इसको कैसे अमल में लाया जाए, इस पर विचार करना है.(नीचे भी पढ़े)

पंपहाउस चलाने वाला गायब: रात 12 बजे पृथ्वी पार्क के पास जो नई पानी की टंकी बनी है, वहां भी श्री राय और उनकी टीम पहुंची थी. वहां का पंपहाउस चलाने वाला ताला मार कर कहीं निकला हुआ था. दूसरा, उस टंकी के बारे में यह बताया गया कि उसका डिजाइन इस तरीके से किया गया है कि वहां लगा पंप तो 100 एचपी का है लेकिन वह पूरी क्षमता के साथ पानी नहीं फेंकता टंकी में. 15 से 16 घंटों में भी टंकी नहीं भर पाती.(नीचे भी पढ़े)


सिस्टम की विफलता: परियोजना को चलाने में सिस्टम की विफलता सामने आ चुकी है. बालीगुमा में भी पानी का संकट है. एनएचएआइ को 20 लाख रुपये किस तरीके से दिये जाएंगे कि वह सड़क काटकर पानी का प्रवाह बस्तियों में कराए. पिछले दो महीने से इस पर बात ही हो रही है. आज तक कुछ हुआ नहीं. विभाग का कहना है कि एनएचएआइ को ठेकेदार एडवांस में दे दे. बिल दे. हम उसे पेमेंट कर देंगे. ठेकेदार कहता है कि हम क्यों दें. विभाग दे पैसे. जो काम कराना हो कराए हमसे. हम लोगों ने यही निष्कर्ष निकाला कि जो एमजीएम की पुराने पाइपलाइन वाली टंकी है, वहां से ही पानी आप इसको भी दे दें. नगर निगम 20 लाख रुपये एनएचएआई को दे दे ताकि बालीगुमा इलाके में पेयजल की व्यवस्था हो सके. श्री राय के साथ औचक निरीक्षण में जनसुविधा प्रतिनिधि नीरज सिंह, पप्पू सिंह, संजीव मुखर्जी, उपेंद्र सिंह मस्तान, पिंटू सिंह, संतोष भगत, भवानी सिंह, मुकेश कुमार, वीरु सिंह, बाला प्रसाद, जीतू परमार, रवि गोराई आदि मौजूद थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

East singhbhum district international agarwal sammelan – पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का 8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य समापन, 50 वर्षीय दंपतियों का सम्मान और पुरस्कार वितरण
खबर

East singhbhum district international agarwal sammelan – पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का 8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य समापन, 50 वर्षीय दंपतियों का सम्मान और पुरस्कार वितरण

October 10, 2026
Jamshedpur mgm hospital problem : एमजीएम अस्पताल में इलाज में कोताही व परिजनों से दुर्व्यवहार पर मानगो झामुमो में रोश, पार्टी कार्यकर्ताओं का दल अधीक्षक से मिला
खबर

Jamshedpur mgm hospital problem : एमजीएम अस्पताल में इलाज में कोताही व परिजनों से दुर्व्यवहार पर मानगो झामुमो में रोश, पार्टी कार्यकर्ताओं का दल अधीक्षक से मिला

October 10, 2026
Jamshedpur rural one arrested with wood loaded  pick up van : चाकुलिया वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी से लदा पिकअप वैन पकड़ाया, पुलिस ने मामला वन विभाग के किया सुपुर्द
खबर

Jamshedpur rural one arrested with wood loaded  pick up van : चाकुलिया वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी से लदा पिकअप वैन पकड़ाया, पुलिस ने मामला वन विभाग के किया सुपुर्द

October 10, 2026
Next Post

Jharkhand ranchi shankaracharya abhinandan : रांची में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का नागरिक अभिनंदन सह प्रवचन 20 मार्च को, अभिनंदन समारोह आयोजन समिति मारवाड़ी भवन में आयोजन की तैयारियों में जुटी

jamshedpur potka mla initiative- माटकू पंचायत के तिलाईडीह एवं तेतला में होगा हेल्थ कम कम्युनिटी पार्क का निर्माण, अंचलाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण, विधायक की अनुशंसा पर कीताडीह व बागबेड़ा में भी होगा निर्माण

jamshedpur congress-अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का राष्ट्रीय सम्मेलन 22 मार्च को दिल्ली में, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत अन्य वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp rural : पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू की तस्करी और जंगलों की अवैध कटाई का मुद्दा गरमाया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

Jamshedpur agrawal yuva manch ration donation : जमशेदपुर अग्रवाल युवा मंच ने अग्रसेन जयंती पर इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान, समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना को प्रोत्साहित करना था उद्देश्य

Jamshedpur agrasen jayanti celebration : महाराजा अग्रसेन जयंती पर ‘अग्रसेन परमार्थ भोज’ का हुआ आयोजन, पुरोहितों ने की महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना, 61 ब्राह्मणों को कराया गया भोजन,  वस्त्र एवं दक्षिणा देकर किया गया सम्मानित

Jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने किया सेवा ही मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों की सराहना

Jamshedpur traffic police road safety campaign : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने साकची गोलचक्कर पर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों को बांटे गए हेलमेट

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp rural : पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू की तस्करी और जंगलों की अवैध कटाई का मुद्दा गरमाया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

Jamshedpur agrawal yuva manch ration donation : जमशेदपुर अग्रवाल युवा मंच ने अग्रसेन जयंती पर इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान, समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना को प्रोत्साहित करना था उद्देश्य

Jamshedpur agrasen jayanti celebration : महाराजा अग्रसेन जयंती पर ‘अग्रसेन परमार्थ भोज’ का हुआ आयोजन, पुरोहितों ने की महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना, 61 ब्राह्मणों को कराया गया भोजन,  वस्त्र एवं दक्षिणा देकर किया गया सम्मानित

Jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने किया सेवा ही मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों की सराहना

Jamshedpur traffic police road safety campaign : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने साकची गोलचक्कर पर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों को बांटे गए हेलमेट

Jamshedpur bjp parsudih : भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News