• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, September 22, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur mla saryu roy in action : मानगो की पेयजल व्यवस्था पर सरयू राय सख्त, दो सप्ताह से परेशान लोगों की शिकायत पर लिया जायजा, सरयू राय ने पूछा : मानगो में पूरी रफ्तार से पानी जाने के बावजूद घरों तक क्यों नहीं पहुंच रहा पानी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : मानगो में पेयजल संकट को लेकर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को मानगो इनटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया. लोगों की शिकायत पर व्यवस्था का अवलोकन करने पहुंचे सरयू राय ने कहा कि बीते दो सप्ताह से लोग पेयजलापूर्ति को लेकर परेशान हैं. उन्होंने कहा कि इनटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थिति देखने पर कई ऐसी कमियां सामने आई हैं, जिनके कारण पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के बावजूद लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है. सरयू राय ने कहा कि करीब एक वर्ष पहले उन्होंने व्यवस्था बनाई थी कि पंप के आसपास बालू जमा होने पर उसे तत्काल हटाया जाए. निरीक्षण के दौरान यह व्यवस्था चलती हुई मिली. पंप चालू थे और मंगलवार को पूरा पानी दिया जा रहा था. इसके बावजूद बहुतेरे घरों में पानी नहीं पहुंच रहा. वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि प्लांट में पानी 2137 क्यूमैक्स के फ्लो से आ रहा था, जबकि वहां से 1852 क्यूमैक्स के फ्लो से पानी भेजा जा रहा था. उन्होंने सवाल उठाया कि जब इतनी मात्रा में पानी आगे भेजा जा रहा है, तो फिर लोगों के घरों तक पानी क्यों नहीं पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में दिनभर में कितना पानी आया, किस रफ्तार से आया और किस रफ्तार से आगे भेजा गया, इसका कोई समुचित रिकॉर्ड नहीं है. पानी की टंकियों में कितनी मात्रा में पानी जा रहा है, इसका भी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है. दो जोन बनाए गए हैं और उनमें पानी भेजा जा रहा है, लेकिन कितना पानी किस जोन में जा रहा है, इसकी जानकारी नहीं है. सरयू राय के अनुसार, जब पानी पूरी रफ्तार से भेजा जा रहा है और इसके बावजूद दूर-दराज के साथ-साथ नजदीकी मोहल्लों में भी पेयजल संकट बना हुआ है, तो इसकी वजह परिचालन संबंधी गड़बड़ी हो सकती है. उन्होंने कहा कि संभव है कि वाल्व पूरी तरह नहीं खोले जा रहे हों. इसके अलावा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से टंकियों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था में भी गंभीर खामी है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक टंकी के लिए अलग-अलग पाइपलाइन नहीं है. एक ही पाइपलाइन से दो टंकियों को भरा जा रहा है. एक टंकी भरने के बाद दूसरी, तीसरी और चौथी टंकी भरने की व्यवस्था है. सरयू राय ने कहा कि सभी टंकियों के लिए अलग-अलग पाइपलाइन बिछाना जरूरी है.(नीचे भी पढ़े)

बालीगुमा टंकी का कनेक्शन अब तक नहीं जुड़ा:सरयू राय ने बालीगुमा पानी टंकी का कनेक्शन अब तक नहीं जुड़ पाने पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि एमजीएम की टंकी से बालीगुमा की टंकी को जोड़कर पानी ले जाने की जल्दबाजी में पाइप बिछा दिया गया, लेकिन वहां की जमीन ऊंची है और कृषि विभाग की जमीन है. कृषि विभाग से अनुमति नहीं ली गई, जिसके कारण मामला अटक गया. उन्होंने कहा कि बालीगुमा तक पाइपलाइन ले जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग से पाइप ले जाना चाहिए था, लेकिन जल्दबाजी में ऐसा नहीं किया गया.(नीचे भी पढ़े)

पेयजल विभाग, नगर निगम और ठेकेदार जिम्मेदार: सरयू राय ने मानगो की पेयजल व्यवस्था में व्याप्त गड़बड़ियों के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, मानगो नगर निगम और ठेकेदार को जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारी रोज-रोज नए बहाने खोजते हैं और ठेकेदार भी गड़बड़ी कर रहा है. उन्होंने कहा कि वह उपायुक्त से आग्रह करेंगे कि तीनों पक्षों को एक साथ बैठाकर पूछा जाए कि किसकी कहां गलती है और सुधार क्यों नहीं हो पा रहा है. सरयू राय ने कहा कि वह मानगो की हर गली और चौराहे से वाकिफ हैं तथा उन्हें जानकारी है कि कहां पाइपलाइन किस तरह बिछाई गई है. जहां जमीन ऊंची है, वहां भी पाइप बिछा दिया गया. कई जगह टी-जंक्शन को ठीक से कसा नहीं गया है. जहां-जहां वाल्व लगाए गए हैं, उनकी जानकारी तक अधिकारियों को नहीं है. कुछ पुराने कर्मचारी ही ऐसे हैं, जिन्हें वाल्व की जानकारी है और उन्हीं को इनके नियंत्रण की जानकारी है. उन्होंने कहा कि किसी भी योजना में समय के साथ सुधार होता है, लेकिन मानगो पेयजल परियोजना में ऐसा नहीं हो रहा है. 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने के बावजूद योजना की स्थिति सुधरने के बजाय खराब होती जा रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था इसी तरह चलती रही तो आने वाले कुछ वर्षों में इसकी हालत और खराब हो जाएगी और पूरी योजना बैठ सकती है.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति
खबर

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

September 22, 2026

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

Next Post
jamshedpur gandhi maidan : मानगो गांधी मैदान में कूड़ा-कचरा और निगम की गाड़ियां देख भड़के सरयू राय, बोलेः गांधी जी की प्रतिष्ठा का हो रहा हनन, गांधी जयंती तक पूरा इलाका साफ करने का निर्देश

jamshedpur gandhi maidan : मानगो गांधी मैदान में कूड़ा-कचरा और निगम की गाड़ियां देख भड़के सरयू राय, बोलेः गांधी जी की प्रतिष्ठा का हो रहा हनन, गांधी जयंती तक पूरा इलाका साफ करने का निर्देश

jamshedpur east mla purnima initiative : दुर्गापूजा को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त को लिखा पत्र, यातायात से लेकर सुरक्षा, स्वच्छता व स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की

jamshedpur durga puja : टेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, प्रकृति-जंगल थीम पर बनेगा पंडाल, दिखेगी झारखंड की संस्कृति की झलक

jamshedpur durga puja : टेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, प्रकृति-जंगल थीम पर बनेगा पंडाल, दिखेगी झारखंड की संस्कृति की झलक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

jamshedpur ngo shivam shilp kala kendra : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शिवम शिल्प कला केंद्र की पहल, 100 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News