• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 19, 2026
20 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur mla saryu roy ramarcha puja : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का रामार्चा पूजा शुक्रवार को, महाप्रसाद शनिवार को, लेखक आनंद सिंह ने बताया – क्या है रामार्चा पूजा, 25 साल से कैसे अनवरत हो रही है यह पूजा, क्या है इसका भक्ति, साधना और जनकल्याण का भाव

November 19, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर :
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में 26वें श्री रामार्चा पूजा की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं. शुक्रवार, 20 नवंबर को श्री रामार्चा पूजा शुरू होगी. 21 नवंबर को बिष्टुपुर के मणिमेला मैदान में दोपहर 12.30 बजे से महाप्रसाद का वितरण होगा. रामार्चा पूजा का यह 26वां वर्ष है. यह पूजा गौरीकांत जी की देखरेख में होगी. पूजन कार्य पांच स्थानीय विद्वान पंडित विनोद पांडेय, धनजी पाण्डेय, घनश्याम मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा और नवीन पांडेय संपन्न कराएंगे. विनोद पांडेय ने बताया कि बेदी बन कर तैयार है. सुबह 8 बजे से पूजा प्रारंभ हो जाएगी. यह पूजा चार आवरणों में होगी. उन्होंने बताया कि प्रथम आवरण में 39 से ज्यादा देवी देवताओं की पूजा होगी. द्वितीय आवरण में नवग्रह, मंत्री, शिव समेत मुख्य देवताओं की पूजा होगी. तृतीय आवरण में भगवान श्री राम के समस्त परिवार, हनुमान जी और दशरथ जी की पूजा होगी. चतुर्थ आवरण में भगवान सीताराम की पूजा होगी. इसके उपरांत श्री रामार्चा पूजा का माहात्म्य बताया जाएगा. इसके बाद हवन और आरती होगी. (नीचे भी पढ़े)

क्या है यह पूजा, लेखक आनंद सिंह की कलम से
एक दृश्य की कल्पना कीजिए. नौ वर्गफुट की लकड़ी की एक चौकी है. पुरुष और महिलाएं मिलकर उसे पूरे मनोयोग से सजा रहे हैं. कोई फूल-मालाओं से उसे आकर्षक रूप दे रहा है तो कोई रंग-बिरंगे कागजों से उसकी सज्जा में जुटा है. कोई चांदनी तैयार कर रहा है तो कोई चौकी के पायों के पास केले के थम बांध रहा है. वातावरण में एक अलग ही आध्यात्मिकता घुली हुई है. हर व्यक्ति के भीतर कुछ विशेष करने का उत्साह है. जे रोड स्थित 42 नंबर आवास को सजाने-संवारने का काम पूरी तन्मयता से चल रहा है. कहीं तोरण (झंडियां) लगाने की तैयारी है तो कहीं इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि रोशनी का फोकस चांदनी पर ठीक से पड़े. पूजा कराने वाले ब्राह्मणों का दल भी पूरी तल्लीनता से रामार्चा पूजा और उससे जुड़े वैदिक विधि-विधानों पर चर्चा कर रहा है. इस पूरे आयोजन के बीच लोगों की बातचीत का एक विषय जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी हैं. चर्चा इस बात की है कि किस लगन, निष्ठा और शिद्दत के साथ वे लगातार 25 वर्षों से इस पूजा का आयोजन करते आ रहे हैं. 20 और 21 नवंबर को आयोजित होने वाला यह अनुष्ठान इस परंपरा का 26वां वर्ष होगा. 75 वर्ष से अधिक की आयु पार कर चुके सरयू राय के लिए रामार्चा पूजा महज एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक तपस्या की तरह है. इसमें उनकी आस्था के साथ जनकल्याण की भावना भी गहराई से जुड़ी हुई है. यही कारण है कि वे सभी को इस पूजा में शामिल होने और अगले दिन प्रसाद ग्रहण करने के लिए आत्मीयता से आमंत्रित करते हैं. उनके इस आग्रह में किसी औपचारिक निमंत्रण से अधिक अपनत्व और लोकमंगल की कामना दिखाई देती है. रामार्चा पूजा के तीन अध्यायों का मैं स्वयं साक्षी रहा हूं. चौथे आयोजन में एक गिलहरी की तरह अपना छोटा-सा योगदान कर रहा हूं. इन अनुभवों के आधार पर मैं निःसंकोच कह सकता हूं कि वैदिक परंपरा के अनुरूप जिस मनोभाव और समर्पण के साथ सरयू राय रामार्चा पूजा का आयोजन करते हैं, वह अपने आप में विशिष्ट है. यहां केवल पूजा-पाठ नहीं होता, बल्कि भक्ति के साथ कर्तव्यबोध और जिम्मेदारी का भी अनूठा संगम देखने को मिलता है. हर व्यक्ति अपनी भूमिका और जिम्मेदारी के प्रति सजग दिखाई देता है. कोई व्यवस्था संभाल रहा होता है, कोई सजावट में लगा होता है तो कोई पूजा की तैयारियों में जुटा रहता है. अलग-अलग पृष्ठभूमि और स्वभाव के लोग यहां आते हैं, लेकिन पूजा के समय सभी एक ही भक्तिभाव में बंधे नजर आते हैं. दो दिनों तक पूरा वातावरण जैसे भक्ति के एक अदृश्य सूत्र से जुड़ा रहता है. एक ऐसा सम्मोहन, जो मन को अपनी ओर खींचता है और भीतर तक आध्यात्मिक अनुभूति कराता है. पहले दिन पूरी श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ रामार्चा पूजा संपन्न होती है. दूसरे दिन रुद्राभिषेक का अनुष्ठान होता है. रुद्राभिषेक के उपरांत होने वाला हवन वातावरण की आध्यात्मिकता को और गहरा कर देता है. मंत्रोच्चार, हवन की सुगंध और श्रद्धालुओं की उपस्थिति मिलकर एक ऐसा परिवेश रचते हैं, जिसमें भक्ति की अनुभूति सहज ही होने लगती है. इस पूजा की सबसे बड़ी विशेषता इसका सर्वसमाज और मानव मात्र के कल्याण के लिए समर्पित होना है. इसमें सरयू राय के परिजनों के साथ-साथ आम और खास, सभी वर्गों के लोग सहभागी बनते हैं. लोग घंटों बैठकर पूजा-अनुष्ठान में अपनी सहभागिता निभाते हैं. यहां किसी के पद, प्रतिष्ठा या सामाजिक हैसियत का कोई विशेष अर्थ नहीं रह जाता. सभी एक ही आध्यात्मिक भावभूमि पर उपस्थित होते हैं. यही इस आयोजन की आत्मा है. बीते 25 वर्षों से बेगूसराय के पंडित गौरीकांत ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में रामार्चा पूजा का आयोजन होता आया है. उनके दिशा-निर्देश और देखरेख में विनोद पांडेय तथा उनकी टीम इस वैदिक अनुष्ठान को संपन्न कराती रही है. वर्षों से चली आ रही यह सहभागिता आयोजन की निरंतरता, अनुशासन और परंपरा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है. दरअसल, किसी धार्मिक अनुष्ठान की सार्थकता केवल उसके विधि-विधान या भव्यता में नहीं होती. उसकी वास्तविक शक्ति उस भावना में निहित होती है, जिसके साथ उसका आयोजन किया जाता है. रामार्चा पूजा के इन 25 वर्षों की यात्रा में सरयू राय की निष्ठा, सामूहिक सहभागिता और जनकल्याण की भावना इसी बात को रेखांकित करती है. 20 और 21 नवंबर को एक बार फिर जे रोड स्थित 42 नंबर आवास इसी आध्यात्मिक चेतना का साक्षी बनेगा. चौकी सजेगी, फूल-मालाएं चढ़ेंगी, मंत्र गूंजेंगे, हवन होगा और श्रद्धा के साथ लोग एकत्रित होंगे. यह केवल एक पूजा का आयोजन नहीं होगा, बल्कि आस्था, समर्पण, सहभागिता और लोकमंगल की उस परंपरा का पुनर्स्मरण होगा, जिसे सरयू राय ने अपनी निरंतर साधना से 25 वर्षों तक जीवंत रखा है. दरअसल, रामार्चा पूजा भगवान श्रीराम की उपासना से जुड़ा एक विशिष्ट धार्मिक अनुष्ठान है. इसमें भगवान श्रीराम के साथ उनके माता-पिता, भाइयों, माता सीता, हनुमान और उन सभी सहयोगियों का पूजन किया जाता है, जिन्होंने रामकथा में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह पूजा केवल भगवान श्रीराम की आराधना तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके संपूर्ण परिवार और सहयोगियों के प्रति श्रद्धा तथा कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम भी है. रामार्चा पूजा की परंपरा का संबंध अयोध्या से माना जाता है. अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि और रामभक्ति की प्रमुख धार्मिक पीठ है. यहां सदियों से रामोपासना, रामचरित पाठ और विभिन्न वैदिक अनुष्ठानों की परंपरा रही है. हालांकि रामार्चा पूजा की शुरुआत की निश्चित ऐतिहासिक तिथि, इसके मूल प्रवर्तक और इसकी प्राचीनतम लिखित प्रमाणिकता के बारे में अभी पर्याप्त दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं. वर्ष 2020 में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन से पहले रामार्चन पूजा का आयोजन किया गया था. इस अनुष्ठान में भगवान श्रीराम के आगमन और मंदिर निर्माण के शुभ कार्य से पहले विभिन्न देवी-देवताओं का आह्वान किया गया था. पूजा के विभिन्न चरणों में राजा दशरथ, उनकी रानियों, भगवान श्रीराम के भाइयों और उनकी पत्नियों तथा हनुमान जी का पूजन भी शामिल था. मार्च 2026 में अयोध्या के बावन मंदिर में भी रामार्चा पूजन का आयोजन हुआ. इससे स्पष्ट है कि अयोध्या में रामार्चा पूजन की धार्मिक परंपरा आज भी जीवंत है. हालांकि देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले रामार्चन और रामार्चा अनुष्ठानों की विधियों में अंतर हो सकता है. (नीचे भी पढ़े)

रामार्चा पूजा का धार्मिक महत्व
रामार्चा पूजा में भगवान श्रीराम के संपूर्ण परिवार और उनके सहयोगियों की आराधना की जाती है। जमशेदपुर में आयोजित होने वाली पूजा के विवरण के अनुसार इसमें अलग-अलग आवरणों में देवी-देवताओं का आह्वान, स्थापना और पूजन किया जाता है. पूजा में राजा दशरथ, माता कौशल्या, भगवान श्रीराम के भाइयों लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न तथा उनके परिवारों का पूजन होता है. इसके बाद माता सीता के साथ भगवान श्रीराम की आराधना की जाती है. हनुमान जी और रामकथा में सहयोग करने वाले अन्य पात्रों का भी स्मरण किया जाता है. इस पूजा का मूल भाव यह है कि किसी भी महान कार्य की सफलता में केवल नेतृत्व करने वाले व्यक्ति की ही नहीं, बल्कि उसके सहयोगियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. भगवान श्रीराम के जीवन और रामायण के प्रसंगों के माध्यम से यह अनुष्ठान सहयोग, समर्पण, कर्तव्य, मर्यादा और पारिवारिक मूल्यों का संदेश देता है. जमशेदपुर में आयोजित पूजा में वैदिक मंत्रोच्चार, आवाहन, स्थापना, हवन, पूर्णाहुति, आरती और पुष्पांजलि जैसे अनुष्ठान संपन्न होते हैं. (नीचे भी पढ़े)

रामार्चा पूजा को सार्वजनिक पहचान दिलाने में सरयू राय की भूमिका
झारखंड में रामार्चा पूजा की चर्चा होती है तो जमशेदपुर के विधायक सरयू राय द्वारा पिछले ढाई दशक से आयोजित किए जा रहे इस अनुष्ठान का उल्लेख प्रमुखता से होता है. सरयू राय ने वर्ष 2000 में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रामार्चा पूजा का आयोजन शुरू किया था. शुरुआती वर्षों में यह आयोजन रांची में हुआ. वर्ष 2005 में जमशेदपुर पश्चिम से विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने जमशेदपुर में इस परंपरा को आगे बढ़ाया. इसके बाद यह आयोजन धीरे-धीरे जमशेदपुर की धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण वार्षिक कार्यक्रम बन गया. इस आयोजन की एक विशेष बात यह है कि सरयू राय ने इसे किसी राजनीतिक दल, संगठन अथवा सरकारी कार्यक्रम का स्वरूप नहीं दिया. वे स्वयं इसके प्रमुख यजमान की भूमिका निभाते हैं और पूजा के धार्मिक विधान को प्राथमिकता देते हैं। वर्ष 2025 में आयोजित 25वीं रामार्चा पूजा के अवसर पर सरयू राय ने स्पष्ट किया था कि वे अपनी आमदनी से होने वाली बचत से इस आयोजन का खर्च उठाते हैं. इसके लिए किसी से आर्थिक सहायता या चंदा नहीं लेते. उन्होंने यह भी कहा था कि सनातन परंपराओं से लोगों को परिचित कराना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है. यह पहल इस मायने में उल्लेखनीय है कि उन्होंने व्यक्तिगत धार्मिक आस्था को एक ऐसे सार्वजनिक आयोजन का रूप दिया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होते हैं. (नीचे भी पढ़े)

चुनावी हार-जीत से अप्रभावित रही धार्मिक परंपरा
सरयू राय की रामार्चा पूजा की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पक्ष इसकी निरंतरता है. वर्ष 2005 में जमशेदपुर पश्चिम से विधायक बनने के बाद उन्होंने यहां पूजा का आयोजन शुरू किया. वर्ष 2009 में चुनावी पराजय के बावजूद उन्होंने इस परंपरा को जारी रखा. वर्ष 2019 में जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक निर्वाचित होने के बाद भी पूजा का आयोजन बंद नहीं हुआ. यहां तक कि कोरोना महामारी के दौरान भी धार्मिक अनुष्ठान जारी रखा गया. हालांकि 2020 और 2021 में संक्रमण और सरकारी प्रतिबंधों के कारण सार्वजनिक महाप्रसाद वितरण नहीं हो सका. उस समय लोगों तक प्रसाद पहुंचाने की व्यवस्था की गई. कोरोना प्रतिबंधों में ढील मिलने के बाद सामूहिक महाप्रसाद वितरण फिर शुरू हुआ. इससे यह स्पष्ट होता है कि सरयू राय के लिए यह आयोजन केवल किसी राजनीतिक पद अथवा चुनावी सफलता से जुड़ी गतिविधि नहीं रहा, बल्कि एक व्यक्तिगत धार्मिक संकल्प और स्थापित परंपरा का हिस्सा बना रहा. (नीचे भी पढ़े)

हाथी कानपूड़ी बना आयोजन का विशेष आकर्षण
जमशेदपुर की रामार्चा पूजा की चर्चा हाथी कानपूड़ी के बिना अधूरी है. इस आयोजन में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के रूप में विशाल आकार की पूड़ी परोसी जाती है, जिसे उसके आकार के कारण हाथी कानपूड़ी कहा जाता है. यह भोजपुर, बक्सर और बलिया क्षेत्र की पारंपरिक पाक शैली से जुड़ी है. इस विशेष पूड़ी को तैयार करने के लिए बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर से विशेष कारीगर बुलाए जाते रहे हैं. महाप्रसाद में हाथी कानपूड़ी के साथ बूंदी, आलू-बैंगन-बड़ी की सब्जी, मिश्रित सब्जी और टमाटर-खजूर की मेवा मिश्रित चटनी भी परोसी जाती है. यह प्रसाद वितरण धीरे-धीरे आयोजन की विशिष्ट पहचान बन गया. इसमें केवल जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि झारखंड के अन्य जिलों, बिहार और दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं. वर्ष 2022 में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, सामान्य वर्षों में इस महाप्रसाद को ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 45 से 50 हजार तक पहुंचती रही है. इस तरह धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ यह आयोजन सामूहिक सहभागिता और सामाजिक मेल-मिलाप का भी अवसर बन गया है. (नीचे भी पढ़े)

गुरु पूर्णिमा से देवोत्थान एकादशी तक

सरयू राय के यहां रामार्चा पूजा की एक विशिष्ट परंपरा रही है. सामान्यतः इसका आयोजन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किया जाता रहा है. पूजा के बाद श्रावण मास के प्रथम दिन भगवान शिव के रुद्राभिषेक और महाप्रसाद वितरण की भी परंपरा रही है. हालांकि वर्ष 2026 में तिथि में बदलाव किया गया है. विशेष परिस्थितियों के कारण इस बार आयोजन देवोत्थान एकादशी के अवसर पर रखा गया है. वर्ष 2026 के कार्यक्रम के अनुसार 20 नवंबर को बिष्टुपुर स्थित सरयू राय के आवास, 42 जे. रोड पर रामार्चा पूजा होगी. 21 नवंबर को बिष्टुपुर के मणिमेला मैदान में महाप्रसाद वितरण किया जाएगा. सरयू राय स्वयं आयोजन स्थल का निरीक्षण कर प्रसाद निर्माण, वितरण व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने और आवागमन की व्यवस्था की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं. यह आयोजन अब अपने 26वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. (नीचे भी पढ़े)

रामार्चा पूजा का सामाजिक संदेश
रामार्चा पूजा का महत्व केवल धार्मिक कर्मकांड तक सीमित नहीं है। इसके माध्यम से रामायण के उन मूल्यों को भी सामने लाया जाता है, जो आज के समाज में प्रासंगिक हैं। भगवान श्रीराम के साथ उनके भाइयों, माता-पिता, पत्नी और सहयोगियों का पूजन पारिवारिक एकता, त्याग, निष्ठा और सामूहिक प्रयास के महत्व को रेखांकित करता है। हनुमान की भक्ति, भरत का त्याग, लक्ष्मण की सेवा, सीता की मर्यादा और विभीषण के धर्म के प्रति समर्पण जैसे प्रसंग रामकथा के नैतिक पक्ष को सामने लाते हैं.जमशेदपुर में सरयू राय द्वारा आयोजित रामार्चा पूजा ने इस धार्मिक परंपरा को एक व्यापक सार्वजनिक स्वरूप दिया है। इसमें आम नागरिकों से लेकर सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र की विशिष्ट हस्तियां भी शामिल होती रही हैं. इस आयोजन की विशेषता यह है कि यहां पूजा में भाग लेने और महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए किसी राजनीतिक अथवा सामाजिक पहचान की आवश्यकता नहीं होती। धार्मिक आस्था ही सहभागिता का आधार है. (नीचे भी पढ़े)

एक व्यक्ति की आस्था से सार्वजनिक परंपरा तक
रामार्चा पूजा का अयोध्या से जुड़ा धार्मिक संदर्भ और जमशेदपुर में सरयू राय द्वारा पिछले 25 वर्षों से निभाई जा रही परंपरा दो अलग-अलग लेकिन महत्वपूर्ण पक्ष हैं। अयोध्या रामार्चा उपासना की धार्मिक पृष्ठभूमि और परंपरा का प्रमुख केंद्र है, जबकि जमशेदपुर में सरयू राय ने इस पूजा को नियमित सार्वजनिक आयोजन के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसी धार्मिक परंपरा को केवल एक बार आयोजित करना और उसे वर्षों तक निरंतरता के साथ निभाना दो अलग बातें हैं। सरयू राय ने व्यक्तिगत संसाधनों से इस आयोजन को जारी रखकर इसे जमशेदपुर की एक विशिष्ट धार्मिक पहचान बनाने में योगदान दिया है। आज यह आयोजन केवल पूजा और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि हजारों लोगों के एक साथ जुड़ने, मिलने और धार्मिक परंपरा से परिचित होने का अवसर भी बन चुका है। यही रामार्चा पूजा की जमशेदपुर यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष है.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur mla saryu roy fire : कदमा में बने आयुष अस्पताल का उदघाटन से सरयू राय का इनकार, अस्पताल का किया निरीक्षण, कहा – एक और एमजीएम बनाने की तैयारी में सरकार, बिजली, डॉक्टर और उपकरण नहीं, फिर कैसा आयुष अस्पताल
खबर

Jamshedpur ssp crime meeting : पूर्वी सिंहभूम में अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने जारी किये कई अहम निर्देश, मासिक समीक्षा बैठक में जारी किए गए कई जरूरी दिशा निर्देश, एसएसपी ने बैठक में की शहरी व ग्रामीण पुलिस व्यवस्था की समीक्षा

jharkhand acb action- बेरमो में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एसडीओ मनोज कुमार को किया गिरफ्तार, रिम्स जमीन घोटाला मामले में जमीन के कागजात में छेड़छाड़ का आरोप
खबर

jharkhand acb action- बेरमो में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एसडीओ मनोज कुमार को किया गिरफ्तार, रिम्स जमीन घोटाला मामले में जमीन के कागजात में छेड़छाड़ का आरोप

November 19, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur mla saryu roy fire : कदमा में बने आयुष अस्पताल का उदघाटन से सरयू राय का इनकार, अस्पताल का किया निरीक्षण, कहा – एक और एमजीएम बनाने की तैयारी में सरकार, बिजली, डॉक्टर और उपकरण नहीं, फिर कैसा आयुष अस्पताल

jamshedpur mla saryu roy fire : कदमा में बने आयुष अस्पताल का उदघाटन से सरयू राय का इनकार, अस्पताल का किया निरीक्षण, कहा – एक और एमजीएम बनाने की तैयारी में सरकार, बिजली, डॉक्टर और उपकरण नहीं, फिर कैसा आयुष अस्पताल

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित शास्त्रीनगर में तीन मंजिला आलीशान भवन बनकर तैयार है, लेकिन वहां अस्पताल का नामोनिशान...

Jamshedpur ssp crime meeting : पूर्वी सिंहभूम में अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने जारी किये कई अहम निर्देश, मासिक समीक्षा बैठक में जारी किए गए कई जरूरी दिशा निर्देश, एसएसपी ने बैठक में की शहरी व ग्रामीण पुलिस व्यवस्था की समीक्षा

Jamshedpur ssp crime meeting : पूर्वी सिंहभूम में अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने जारी किये कई अहम निर्देश, मासिक समीक्षा बैठक में जारी किए गए कई जरूरी दिशा निर्देश, एसएसपी ने बैठक में की शहरी व ग्रामीण पुलिस व्यवस्था की समीक्षा

by Team Sharp Bharat D
November 19, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को वरीय...

jharkhand acb action- बेरमो में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एसडीओ मनोज कुमार को किया गिरफ्तार, रिम्स जमीन घोटाला मामले में जमीन के कागजात में छेड़छाड़ का आरोप

jharkhand acb action- बेरमो में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एसडीओ मनोज कुमार को किया गिरफ्तार, रिम्स जमीन घोटाला मामले में जमीन के कागजात में छेड़छाड़ का आरोप

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

रांची: रिम्स के लिए अधिग्रहित बेशकीमती जमीन की अवैध खरीद-बिक्री और सरकारी अभिलेखों में हेरफेर के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक...

Epfo new rules : ईपीएफओ सीबीटी की बैठक में हुए तीन बड़े फैसले, अब हर महीने निकाला जा सकेगा पीएफ का पैसा, न्यूनतम बैलेंस सीमा भी 25 से घट कर हुई 10%

Epfo new rules : ईपीएफओ सीबीटी की बैठक में हुए तीन बड़े फैसले, अब हर महीने निकाला जा सकेगा पीएफ का पैसा, न्यूनतम बैलेंस सीमा भी 25 से घट कर हुई 10%

by Team Sharp Bharat D
November 19, 2026

नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने करोड़ों पीएफ खाताधारकों को बड़ी राहत दी है. संगठन ने रिटायरमेंट...

jamshedpur prakash parv-साकची में पांच दिवसीय प्रभात फेरी के साथ प्रकाश पर्व की तैयारियों का शुभारंभ, गुरबाणी कीर्तन, नाम-सिमरन और श्रद्धा के साथ निकली पहली प्रभात फेरी, 23 नवंबर तक साकची में करेगी भ्रमण

jamshedpur prakash parv-साकची में पांच दिवसीय प्रभात फेरी के साथ प्रकाश पर्व की तैयारियों का शुभारंभ, गुरबाणी कीर्तन, नाम-सिमरन और श्रद्धा के साथ निकली पहली प्रभात फेरी, 23 नवंबर तक साकची में करेगी भ्रमण

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर:सिख धर्म के प्रथम गुरु, साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाशपर्व को समर्पित धार्मिक आयोजनों की...

Tata steel changes : टाटा स्टील में कई अधिकारियों का तबादला, कई का पदस्थापन, जानें

Tata steel changes : टाटा स्टील में कई अधिकारियों का तबादला, कई का पदस्थापन, जानें

by Team Sharp Bharat A
November 19, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील में कई सारे बदलाव को लागू किया गया है. इसके तहत चीफ स्लरी पाइपलाइन प्रोजेक्ट प्रवीण...

jamshedpur rural elephants rampage-पोटका में हाथियों का उत्पात, तैयार धान की फसल रौंदा और बनाया अपना निवाला, किसानों को भारी नुकसान, ग्रामीण चितिंत

jamshedpur rural elephants rampage-पोटका में हाथियों का उत्पात, तैयार धान की फसल रौंदा और बनाया अपना निवाला, किसानों को भारी नुकसान, ग्रामीण चितिंत

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

पोटका: पोटका थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इन दिनों जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. हाथियों के झुंड किसानों...

Jamshedpur income tax employees protest : आयकर विभाग के कर्मचारियों ने दिया धरना, प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध

Jamshedpur income tax employees protest : आयकर विभाग के कर्मचारियों ने दिया धरना, प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध

by Team Sharp Bharat A
November 19, 2026

जमशेदपुर : नयी दिल्ली के ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन के आह्वान पर आयकर विभाग, जमशेदपुर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur mla saryu roy fire : कदमा में बने आयुष अस्पताल का उदघाटन से सरयू राय का इनकार, अस्पताल का किया निरीक्षण, कहा – एक और एमजीएम बनाने की तैयारी में सरकार, बिजली, डॉक्टर और उपकरण नहीं, फिर कैसा आयुष अस्पताल

Jamshedpur ssp crime meeting : पूर्वी सिंहभूम में अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने जारी किये कई अहम निर्देश, मासिक समीक्षा बैठक में जारी किए गए कई जरूरी दिशा निर्देश, एसएसपी ने बैठक में की शहरी व ग्रामीण पुलिस व्यवस्था की समीक्षा

jharkhand acb action- बेरमो में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एसडीओ मनोज कुमार को किया गिरफ्तार, रिम्स जमीन घोटाला मामले में जमीन के कागजात में छेड़छाड़ का आरोप

Epfo new rules : ईपीएफओ सीबीटी की बैठक में हुए तीन बड़े फैसले, अब हर महीने निकाला जा सकेगा पीएफ का पैसा, न्यूनतम बैलेंस सीमा भी 25 से घट कर हुई 10%

jamshedpur prakash parv-साकची में पांच दिवसीय प्रभात फेरी के साथ प्रकाश पर्व की तैयारियों का शुभारंभ, गुरबाणी कीर्तन, नाम-सिमरन और श्रद्धा के साथ निकली पहली प्रभात फेरी, 23 नवंबर तक साकची में करेगी भ्रमण

Tata steel changes : टाटा स्टील में कई अधिकारियों का तबादला, कई का पदस्थापन, जानें

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News