जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित शितला मंदिर के पास एक मोबाइल दुकान के बाहर महिला से मोबाइल छिनकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. युवक के पास से महिला का मोबाइल भी बरामद कर लिया. इधर युवक के पकड़ाने के बाद महिला ने सरेआम युवक की जमकर पिटाई कर दी. इधर सूचना पाकर साकची पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार दो महिला दुकान के बाहर खड़ी थी. उनमें से एक महिला मोबाइल पर बात करने लगी. इतने में एक युवक वहां आया और महिला के हाथ से मोबाइल छिनकर भागने लगा. महिला जब चिल्लाने लगी तो आस-पास के लोगों ने युवक को खदेड़कर पकड़ा, इसी बीच महिला भी आई और युवक की पिटाई करने लगी.





