जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो सोमवार को जमशेदपुर से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे संख्या 33 पर निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर का जायजा लेने पहुंचे. श्री महतो ने वहीं से कॉरिडोर निर्माण में आ रही बधाओं को लेकर एनएचएआइ के अधिकारियों के साथ बात की. वही उन्होंने इसको लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से भी जानकारी हासिल की. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही सभी समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा. सांसद ने बताया कि वन विभाग और पीएचईडी से एनओसी को लेकर कुछ समस्याएं थीं जिन्हें दुरुस्त कर लिया गया है. वहीं बिजली विभाग से भी एनओसी प्राप्त हो गया है. उन्होंने कहा कि यह जनहित से जुड़ा मामला है, इसमें विलंब नहीं किया जा सकता. एनएचएआइ अधिकारियों को इसको लेकर निर्देश दे दिया गया है.




