जमशेदपुर : केंद्रीय मुखी समाज मूल निवासी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झामुमो नेता हरि मुखी के नेतृत्व में मुखी समाज का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जमशेदपुर एसपी से मिलकर विगत दिनों झूठे केस में बिरसानगर निवासी सह झामुमो कार्यकर्ता सुकेश मुखी को बिरसानगर थाना द्वारा बेबुनियाद आरोप में जेल भेजे जाने की जानकारी दी व निष्पक्ष जांच करने की मांग की. हरि मुखी ने बताया कि बिरसानगर में टुसू मेला के दिन सुकेश मुखी गलती से अपने स्कॉर्पियो गाड़ी को मेले के अंदर ले गए थे जिसका बिरसा सेवा दल के लोगों ने विरोध प्रकट किया व थाने में शिकायत दर्ज करवाई. दूसरे दिन ही बिरसा सेवा दल व सुकेश मुखी के बीच सुलह हो गई थी. मगर उसके अगले दिन कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा बिरसानगर थाना पेट्रोलिंग गाड़ी पर पथराव किया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
उस मामले में बेवजह बिरसानगर थाना द्वारा सुकेश मुखी का नाम डाला गया और मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. हरि ने कहा कि सुकेश मुखी पर दर्ज शिकायत को वापस लेने बिरसा सेवा दल के लोग बिरसानगर थाना भी गए थे पर थाना प्रभारी नहीं मिले. उल्टे दूसरे मामले में उनका नाम जोड़ कर 307 धारा लगाकर उसको जेल भेज दिया गया. मुखी समाज के लोगों ने आरक्षी अधीक्षक से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की. इस मौके पर हरि मुखी, जेएमएम नेता प्रमोद लाल, केंद्रीय मुखी समाज मूलनिवासी के कार्यकारी अध्यक्ष परेश मुखी, मुजीम मुखी, राकेश मुखी, रमेश मुखी, ममता मुखी, सुनीता मुखी, मोनिका मुखी समेत अन्य लोग शामिल थे.



