चाकुलिया: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने शनिवार की शाम पश्चिम बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के पाकुड़िया एवं दक्षिणशोल गांव में विभिन्न विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया. सांसद ने पाकुड़िया गांव में ग्राम चौपाल निर्माण और दक्षिणशोल गांव में क्लब भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. मौके पर सांसद श्री महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है. (नीचे भी पढ़े)
ग्राम चौपाल एवं क्लब भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, सरडीहा पंचायत की मुखिया दानगी सोरेन, जतिन बेरा, दिनेश महतो, तरुण महतो, राहुल महतो, तुषार महतो, पूर्णेन्दु महतो, पंकज महतो, गौतम महतो, हरेंद्र महतो, विनय कृष्ण महतो समेत अन्य उपस्थित थे.







