जमशेदपुर : नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 नामंकन की प्रक्रिया के तीसरे दिन मानगो नगर निगम में महापौर पद के चुनाव हेतु कुल 5 तथा वार्ड सदस्य हेतु 57 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा. जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 1 तथा वार्ड सदस्य हेतु 18 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र हेतु अध्यक्ष पद हेतु शून्य तथा वार्ड सदस्य हेतु 5 अभ्यर्थियों ने नामंकन प्रपत्र खरीदा. मानगो नगर निगम के महापौर पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में शाबाना बानो, नीलम देवी, पार्वती देवी, लक्की सिंह एवं संध्या सिंह शामिल है. जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में आरती चौधरी शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र की बिक्री नहीं हुई. अब तक मानगो महापौर पद हेतु 17, 36 वार्डो हेतु 297, जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु 13, 22 वार्डो हेतु 98 तथा चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 4 एवं 12 वार्डो हेतु 36 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्रों की खरीद की गई है. मानगो वार्ड संख्या 2 में मोबीन खान एवं वार्ड संख्या 10 में आकाश कुमार ताती तथा चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 के लिए तान्या असगर सहित कुल 3 वार्ड सदस्य पद हेतु निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया.



