• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, September 7, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur nagar nikay election : नगर निकाय चुनाव में नया मोड़, जुगसलाई में अध्यक्ष पद का 1, मानगो नगर निगम के महापौर पद का 3 आवेदन रद्द, जुगसलाई में तीन बच्चों के नाम पर रद्द किया गया कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी का नामांकन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया के नगर निकाय के चुनाव में गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच की गयी. 6 फरवरी को नामांकन वापसी का दिन है. नामांकन संवीक्षा के क्रम में मानगो नगर निगम में महापौर के 3, जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष के 1 उम्मीदवार का नामांकन प्रपत्र में त्रुटि के कारण उम्मीदवारी निरस्त किया गया. वार्डो के नामांकन संवीक्षा के क्रम में मानगो नगर निगम में 6, जुगसलाई नगर परिषद में 5 एवं चाकुलिया नगर पंचायत में 3 उम्मीदवार का नामांकन प्रपत्र में त्रुटि के कारण उम्मीदवारी निरस्त किया गया. निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालय में नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 हेतु महापौर, अध्यक्ष, वार्ड सदस्यों के लिए समर्पित नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई. नामांकन संवीक्षा के क्रम में मानगो नगर निगम में महापौर के 3, जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष के 1 उम्मीदवार का नामांकन प्रपत्र में त्रुटि के कारण उम्मीदवारी निरस्त किया गया. (नीचे भी पढ़े)

मानगो निर्वाचन क्षेत्र में महापौर निर्वाचन हेतु सुधा गुप्ता, कुमकुम श्रीवास्तव, जेबा कादरी, शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान, बनिता सहाय, राईमुनी सुण्डी, इंदिरा सुन्डी, संध्या सिंह, लक्की सिंह, पार्वती देवी, प्रतिभा रानी, सुशीला सिंह, सोनामुनी सोरेन सहित कुल 13 अभ्यर्थी का नामांकन पत्र योग्य पाया गया जबकि शबाना बानो, काकोली महतो एवं अनिता देवी का नामांकन पत्र में त्रुटि के कारण अयोग्य पाया गया. जुगसलाई नगर परिषद निर्वाचन क्षेत्र में अध्यक्ष निर्वाचन हेतु जसप्रीत कौर, नौशीन खान, इंदू देवी, नीलूफर हुसैन, नूतन सिंह, डॉली मल्लिक, मुस्सर्रत खातुन, बलबीर कौर, रिंकु सिंह सहित कुल 9 अभ्यर्थी का नामांकन पत्र योग्य पाया गया जबकि आरती चौधरी का नामांकन पत्र में त्रुटि के कारण अयोग्य पाया गया. आरती चौधरी का नामांकन इसलिए रद्द किया गया क्योंकि उनके तीन बच्चे है. उनका पहला प्रेगनेंसी से एक बच्चा जबकि दूसरे प्रेगनेंसी से जुड़वा बच्चा है. चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक, दो से अधिक बच्चे वाले नगर निकाय का चुनाव नहीं लड़ सकते है. इस नियम का हवाला देकर उनका नामांकन को रद्द किया गया है. हालांकि, आरती चौधरी ने इस प्रक्रिया को चुनौती देने की बात कही है.(नीचे भी पढ़े)

चाकुलिया नगर पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में अध्यक्ष निर्वाचन हेतु नामांकित किये गये सभी उम्मीदवारों संध्या रानी सरदार, चन्दना मुर्मू, सोमवारी सोरेन, शिलावती टुडू का नामांकन पत्र योग्य पाया गया. मानगो नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र 1 से 36 वार्ड निर्वाचन हेतु समर्पित कुल 281 उम्मीदवारों में 6 की उम्मीदवारी नामांकन पत्र में त्रुटि के कारण अयोग्य पाया गया. शेष 275 उम्मीदवारों का नामांकन प्रपत्र योग्य पाया गया. जुगसलाई नगर परिषद निर्वाचन क्षेत्र 1 से 22 वार्ड निर्वाचन हेतु समर्पित कुल 97 उम्मीदवारों में 5 की उम्मीदवारी नामांकन पत्र में त्रुटि के कारण अयोग्य पाया गया. शेष 92 उम्मीदवारों का( नामांकन प्रपत्र योग्य पाया गया. चाकुलिया नगर पंचायत निर्वाचन क्षेत्र 1 से 12 वार्ड निर्वाचन हेतु समर्पित कुल 42 उम्मीदवारों में 3 की उम्मीदवारी नामांकन पत्र में त्रुटि के कारण अयोग्य पाया गया. शेष 39 उम्मीदवारों का नामांकन प्रपत्र योग्य पाया गया. नाम वापसी की तिथि 6 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है.

Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

National office of Rashtriya Poddar Vaishya Mahasabha : दिल्ली में पोद्दार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन, डॉक्टर श्रीकांत पोद्दार दोबारा बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
खबर

National office of Rashtriya Poddar Vaishya Mahasabha : दिल्ली में पोद्दार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन, डॉक्टर श्रीकांत पोद्दार दोबारा बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

September 7, 2026
Saraikela chandil accident : चांडिल सड़क हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, एयरबैग खुलने से कार सवार बाल-बाल बचे
खबर

Saraikela chandil accident : चांडिल सड़क हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, एयरबैग खुलने से कार सवार बाल-बाल बचे

September 7, 2026
Sharpbharat news effect : शार्प भारत में प्रकाशित खबर के पश्चात पदाधिकारी ने कुलियंक गांव में ठप पड़े सोलर टंकी का करवाया मरम्मत
खबर

Sharpbharat news effect : शार्प भारत में प्रकाशित खबर के पश्चात पदाधिकारी ने कुलियंक गांव में ठप पड़े सोलर टंकी का करवाया मरम्मत

September 7, 2026
Next Post
intuc leaders meet in jodhpur : इंटक के नेताओं का लगा जोधपुर में जमावड़ा, स्टील कंपनियों की चुनौतियों पर गंभीर चर्चा

intuc leaders meet in jodhpur : इंटक के नेताओं का लगा जोधपुर में जमावड़ा, स्टील कंपनियों की चुनौतियों पर गंभीर चर्चा

jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, वीमेंस यूनिवर्सिटी समेत कई विश्वविद्यालय का पद पुर्नगठित, सीएम कैबिनेट के बाद बाहर निकले, केंद्र सरकार पर साधा निशाना, देखिये – video

jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, वीमेंस यूनिवर्सिटी समेत कई विश्वविद्यालय का पद पुर्नगठित, सीएम कैबिनेट के बाद बाहर निकले, केंद्र सरकार पर साधा निशाना, देखिये - video

Jamshedpur crime : उलीडीह में युवक पर हमला, पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश, देखिये – video

Jamshedpur crime : उलीडीह में युवक पर हमला, पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश, देखिये - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News