
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में रांची से आई एनसीबी की टीम ने दबिश दी और कार में गांजा लेकर जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ा. हालांकि इस दौरान एक व्यक्ति भागने में सफल रहा. जब टीम द्वारा कार की जांच की गई तो उसमे से लगभग 330 किलो गांजा बरामद किया गया. पकड़े गए गंजे की कीमत 70 लाख रुपए बताई जा रही है. टीम कार को जब्त कर थाने ले गई और पकड़ाए गए युवक को भी अपने साथ ले गई. थाने में युवक से पूछताछ की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार एनसीबी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हाता टाटा मेन रोड होते हुए एक कार पर ओडिसा से गांजा लाया जा रहा है. इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और कार को पकड़ा. टीम को देख एक युवक मौके से फरार हो गया जबकि एक को पकड़ लिया गया. फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है. यह पहला मौके नही है जब एनसीबी की टीम ने छापेमारी कर इतने बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है. इसके पूर्व भी साकची थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा पकड़ा गया था.













