
जमशेदपुर : जमशेदपुर की तनाव निवारण संस्था मुस्कान ने लॉक डाउन में मानसिक समस्याओं का निराकरण के लिए पहल शुरू करते हुए – लॉक डाउन में कोरोना वायरस (कोविड-19) में किसी भी बात को लेकर घर में, अकेलापन रहने पर मन मे घबराहट/परेशानी/डिप्रेशन/तनाव हो तो निःसंकोच शहर की तनाव निवारण संस्था मुस्कान के हेल्पलाइन नम्बर पर 24 घंटे सम्पर्क कर निःशुल्क काउंसलिंग( गोपनीय) प्राप्त कर समस्या से छुटकारा पा सकते है. कोरोना वायरस (कोविड 19) के बचाव को लेकर लोगो को प्रचार प्रसार के माध्यम लोगो को जागरूक करने के साथ घर मे सुरक्षित रहना, मास्क लगाना, एक मीटर दूरी बनाना, खाने से पहले साबुन से हाथ धोना, सैनेटाइजर का प्रयोग करना ,भीड़ भाड़ से बचना के सुझाव दिए.





