जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के टेंश माइल स्टोन में जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले में पुलिस ने चांडिल के तामुलिया ब्रह्मानंद आशियाना निवासी अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह (40) को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. उनके निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और लोडेड देशी पिस्तौल बरामद किया. गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ 9 आपराधिक मामले दर्ज है. चांडिल के एसडीपीओ ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सिंटू सिंह को 7 सितंबर को गिऱफ्तार किया गया. वह शूटरों का व्यवस्थापक और हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता था. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

गौरतलब है कि इससे पूर्व निखार सबलोक हत्याकांड मामले में 2 सितंबर को पुलिस ने मास्टरमाइंड अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव के साथ साथ सुनिल राज, रितेश सिंह, सुशिल केराई, राज कुमार सिंह उर्फ प्रिंस और अंकित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं उनके पास से लाल रंग की कार और दो पिस्तौल जब्त की गई थी.







