
जमशेदपुर : झारखंड गैरेज मजदूर यूनियन की ओर से शनिवार को झारखंड आंदोलन के अगुवा शहीद निर्मल महतो की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर यूनियन की ओर से स्व महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. वहीं जरूरतमंदों व कुष्ठ आश्रम में रहनेवालों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. इस दौरान यूनियन के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.






