जमशेदपुर : जमशेदपुर में रामनवमी को लेकर 6 और 7 अप्रैल को नो इंट्री लागू कर दी गयी है. इसके तहत 6 अप्रैल को सुबह 6 बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर 1 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णत: वर्जित रहेगा. बस का परिचालन हो सकेगा. इसी तरह 7 अप्रैल को दोपहर एक बजे से 8 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक सभीप्रकार के मालवाहक वाहन, चार पहिया, बस, भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
7 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक तीन पहिया वाहनों का परिचालन जमशेदपुर के गोलमुरी चौक, आरडी टाटा गोलचक्कर, सागर होटल, नौ नंबर टैक्सी स्टैंड, बसंत टॉकीज, मिनी बस स्टैंड, साकची गोलचक्कर, बंगाल क्लब, किताब लाइन, पुराना कोर्ट मोड़ और स्वर्णरेखा घाट मार्गों में पूर्णत: बंद रहेगा. जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल और ट्राफिक डीएसपी की ओर से इसको लेकर संयुक्त आदेश जारी किया गया है.











