जमशेदपुर : जमशेदपुर में हिंदू नववर्ष को लेकर जमशेदपुर में तैयारियों को तेज कर दिया गया है. इसको लेकर विभिन्न इलाके से जुलूस निकलेगी. इसको देखते हुए 21 मार्च यानी मंगलवार को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक नो इंट्री लागू कर दी गयी है. जमशेदपुर की डीसी विजया जाधव, एसएसपी प्रभात कुमार और डीएसपी ट्राफिक कमल किशोर के संयुक्त आदेश को निर्गत किया गया, जिसके तहत सभी प्रकार के भारी वहानों का परिचालन पूर्णत: वर्जित किया गया है. बसों को छोड़कर सभी बड़ी गाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया है.











