
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर के जोजोबेड़ा स्थित नुवोको विस्टस कार्प लिमिटेड सीमेंट प्लांट में लंबी सेवा प्रदान करने वाले स्थाई कर्मचारियों को लांग सर्विस अवॉर्ड प्रदान किया गया. इस मौके पर यूनियन नेता संजीव श्रीवास्तव को कंपनी में 30 साल सेवा देने पर लोंग सर्विस अवार्ड प्रदान किया गया. इस मौके पर मुख्य रुप से कंट्री एचआर हेड नुवोको मनीषा केलकर, वरीय उपाध्यक्ष एचआर आई आर संदीप पांडे, युनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे और प्लांट हेड उमा सूर्यम ने कर्मचारियों को अवॉर्ड दिया. मौके पर मौजूद मनीषा केलकर ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम कर्मचारियों का कंपनी के प्रति प्रतिबद्धता एवं निष्ठा को दर्शाता है. कंपनी कर्मचारियों के विकास एवं उत्थान के प्रति संकल्पित है. (नीचे भी पढ़ें)
यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि जिनको भी अवार्ड मिल रहा है उनके पीछे उनके परिवार उनके सहकर्मियों का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है. ऐसे मौके पर उन्हें अवश्य धन्यवाद कहना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रबंधन और यूनियन की टीम मिलजुल कर कर्मचारी हित में आगे और भी अच्छे कार्य करेंगे. इस मौके पर वरीय उपाध्यक्ष संदीप पांडे एवं प्लांट हेड उमा सूर्यम ने भी सारे लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कंपनी के उत्थान एवं कर्मचारियों के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आगे मिलजुल कर ऐसे ही कंपनी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.












