चाकुलिया : चाकुलिया के प्रसिद्ध नागा बाबा मंदिर परिसर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर दो दिवसीय मकर मेला का आयोजन 16 और 17 जनवरी को होगा। मेला को सफल बनाने के लिए मंगलवार को मंदिर परिसर में अशोक पति की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मेला को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही मेला को लेकर कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मेला संयोजक रवि तिवारी और सह संयोजक विश्वकर्मा सिंह को चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया है मेला के अवसर पर दो दिवसीय हरीनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में राकेश सिंह, राज मिश्रा, राजीव तिवारी, धीरज सिंह, विशाल बारिक, नीतीश आनंद, विक्रम बारिक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।











