
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत बाजार समिति में मंगलवार को ठंड से एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान टेल्को निवासी कमल (60) के रुप में की गई. वह बाजार में पंसारी दुकान में काम कर अपना पेट पालते थे और रात वहीं गुजारा करते थे. स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पंहुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बाजार समिति के अध्यक्ष धीरज यादव ने बताया कि सूबह सूचना मिली की बाजार में कमल नामक वृद्ध की मौत हो गई है. प्रथम दृष्टता में पाया गया कि मौत ठंड लगने से हुई है.






