
जमशेदपुर : राज्य पर्यवेक्षण बोर्ड के सदस्य पारस नाथ मिश्र ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से उनके रांची स्थित कार्यालय में मुलाकात किया । पारस नाथ मिश्र ने स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता से भ्रूण हत्या और लिंग जांच के पूर्णता रोक पर गंभीरता से पीसीपीएनडीटी एक्ट लागू के लिए स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया । पारस नाथ मिश्र ने कहा कि पीसीपीएनडीटी एक्ट एक मजबूत कानून है जिसके कठोरता से अनुपालन होने से लिंग जांच और भ्रूण हत्या पूर्णतया रूक सकता है। (नीचे भी पढ़ें)
पीसीपीएनडीटी एक्ट की अनुपालन हर जिले में हो और भ्रूण हत्या पूर्णतया रूक करे इसके लिए इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए ये आग्रह श्री मिश्र ने स्वास्थ्य मंत्री से किया । स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस आग्रह को गंभीरता से लेते हुए हर जिला के सिविल सर्जन को पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत उठाए गए कदम रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया । पारस नाथ मिश्र ने मंत्री बन्ना गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा की भ्रूण हत्या एक गंभीर अपराध है और पीसीपीएनडी एक्ट गंभीरता से लागू करने के लिए मंत्री संवेदनशील है । बन्ना गुप्ता ने पारस नाथ मिश्र द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम जननी को जीने दो सेव गर्ल सेव वर्ल्ड की प्रसंशा करते हुए कहा की भ्रूण हत्या के रोक के लिए यह अत्यंत सराहनीय और जनजागरण अभियान है ।




