जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने जिले के उपायुक्त को पत्र लिख कर उनसे जिले के परसुडीह क्षेत्र में गेल व बीएसएनएल द्वारा बीच सड़क में की खुदाई किये जाने एवं काम होने के बाद उसे ठीक से भरवाये बिना ही छोड़ देने की शिकायत की है. (नीचे भी पढ़ें)
जिला परिषद् उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने उपायुक्त को एक पत्र लिख कर बताया है कि जमशेदपुर प्रखंड के परसुडीह क्षेत्र में गेल एवं बीएसएनएल की ओर से कई स्थानों पर सड़क के बीचोंबीच खुदाई कराई जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी हो रही है. उन्होंने बताया कि उनसे पूछे जाने पर कि उनके पास इसके संबंध में कोई सरकारी आदेश है, वे कुछ भी नहीं दिखा पाये. पंकज ने बताया कि दोनों ही कंपनियों द्वारा कराई जा रही खुदाई में काम होने के बाद उसे ठीक से भरा नहीं जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि 8 इंच की पीसीसी रोड को तोड़ने के बाद स पर दो इंच पीसीसी की ढलाई करा दी जा रही है, जिसके टूटने में देरी नहीं लगेगी. यही नहीं, पंकज के अनुसार खुदाई में निके मलबे को मकदमपुर रेलवे फाटक के पास बाजार समिति की भूमि पर डंप करा दिया जा रहा है, जिससे लोगों को और परेशानी हो रही है. उन्होंने इसके आलोक में दोनों कंपनियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की है.



