बोकारो:होली और शबे बरात शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर बीएस सिटी थाना में गुरुवार को चास बीडीओ और सिटी डीएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इस बैठक में शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे. बैठक में आपसी भाईचारा और सौहार्द को बनाते हैं हुए पर्व को मनाने का निर्णय लिया गया. हुड़दंगियों पर नजर रखने की बात बैठक में की गई. (नीचे भी पढ़े)
बैठक में निर्णय लिया गया कि शराब पीकर बाइक चलाने वाले को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मुस्लिम समाज के लोगों से यह ताकीद की गई थी सभी पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर रहेंगे. ताकि कोई भी समाज में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता है इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को देंगे. ताकि कार्रवाई जल्द से जल्द की जा सके. एक दूसरे को होली और शबे बरात की शुभकामनाएं दी.



