
जमशेदपुर : जमशेदपुर में पहलवानी के संस्थापक के रुप में माने जाने वाले पहलवान ब्रज मंगल सिंह को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी गयी. जमशेदपुर के कदमा स्थित मंगल सिंह क्लब के संस्थापक संयुक्त बिहार में कुश्ती कबड्डी के जनक स्वर्गीय ब्रज मंगल सिंह की दसवीं पुण्यं तिथि की पूर्व संध्या पर क्लब में सामाजिक दूरी का अनुसरण करते हुए एक गोष्ठी मुन्ना सिंह की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान निर्णय लिया गया की कोरोना की वजह से अखिल भारतीय कुश्ती दंगल एंव ब्लड डोनेशन का कार्य इस बार नहीं किया जायेगा. इस दौरान सुबह क्लब परिसर में श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया जहां उनके पुत्र मुन्ना सिंह ने क्लब के सदस्यों के साथ कोरोना नियम का पालन करते हुए उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. मुन्ना सिंह ने कहा कि उनके पिता की दसवीं पुण्य तिथि पर हर साल कुश्ती, और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाता था पर इस बार कोरोना को देखते हुए सभी के द्वारा सामाजिक दूरी बनाते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया है.














