
Jamshedpur : सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर साकची स्थित पीएफ ऑफिस में छापामारी की. इस दौरान टीम ने पीएफ आयुक्त-2 संदीप सीजर टोप्पो को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम ने संदीप सीजर टोप्पो को एक निजी कंपनी से घूस लेते गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार कंपनी द्वारा यहां लेबर सप्लाई का काम किया जाता है. छापामारी की कार्रवाई के दौरान पीएफ कार्यालय को पूरी तरह सील कर दिया गया था. सभी अधिकारी व कर्मचारियों को कार्यालय के अंदर रोक दिया गया है. जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम संदीप सीजर टोप्पो से फिलहाल पूछताछ कर रही है.



