
Jamshedpur : टाटा पिग्मेंट्स लिमिटेड में शुक्रवार को ‘हमारा मंच’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंपनी के प्रबंध निदेशक शुभेनजीत चौधरी उपस्थित थे. कार्यक्रम में जहां कंपनी से जुड़े विभिन्न एजेंडा, कर्मचारियों की समस्या आदि पर चर्चा की गयी, वहीं चार अधिकारियों को 25 वर्ष की सेवा पूरी करने पर ‘लांग सर्विस अवार्ड’ प्रदान किया गया. अवार्ड के रूप में उन्हें सिल्वर क्वाइन, प्रमाण पत्र आदि प्रदान किया गया. अवार्ड पानेवालों में कंपनी सेक्रेटरी वी नटराजन, सीनियर ऑफिसर (बीपीओ) वीके झा, डिप्टी मैनेजर (प्रोडक्शन) एबी राना, ऑफिसर (प्रोडक्शन) मोहन मिश्रा शामिल हैं. प्रबंध निदेशक शुभेनजीत चौधरी ने उन्हें अवार्ड प्रदान किया. वहीं कार्यक्रम में कारखाने से जुड़े एजेंडा, कर्मचारियों की समस्याएं, 20 वर्षों के रोड मैप आदि पर विस्तृत चर्चा की गयी. कार्यक्रम का आयोजन कंपनी के एचआर विभाग की ओर से किया गया. कार्यक्रम में चीफ वर्क्स मैनेजर पीके सिंह, चीफ (फाइनांस एंड एकाउंट्स) दिनेश अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी, यूनियन के पदाधिकारी व सभी कर्मचारी शामिल हुए.




