
जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक ओर जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने का उमंग रहा तो कई अपनी छुट्टियां मना रहे थे. लेकिन पीड़ित मानवता की सेवा के सिपाही इस दिन भी अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहे. ऐसे ही पीड़ित मानवता के सेवक राजेश सतदेवे, संजीव कुमार सिंह, आकाश सेनगुप्ता ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए प्लाज्मा दान किया तथा एक मरीज की जान बचाने के लिए विभाष शुक्ला ने एसडीपी डोनेट किया। राजेश सतदेवे ने छठी बार प्लाज्मा दान कर झारखंड में एक कीर्तिमान कायम किया है, क्योंकि अब तक कोरोना से प्रभावित होने के पश्चात चार बार तक का ही प्लाज्मा डोनेशन का रिकार्ड है, क्योंकि इसके बाद अधिकांश के शरीर से प्लाज्मा के खिलाफ एन्टीबॉडी नहीं रहती, लेकिन राजेश सतदेवे जो छठी बार अपना प्लाज्मा दान किया. उनकी एन्टीबॉडी का स्तर आने वाले दिनों में भी प्लाज्मा डोनेट के लिए उपयुक्त होगा। जहां राजेश सतदेवे को रेड क्रास भवन में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह के पश्चात प्लाज्मा डोनेशन के रोल मॉडल के रूप में रेड क्रास के पेट्र्न अशीफ महमूद ने सम्मानित किया। वहीं जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेशन करते समय में राजेश सतदेवे, संजीव कुमार सिंह, आकाश सेनगुप्ता को रेडक्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, रेडक्रॉस के एसडीपी तथा प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, रेडक्रॉस प्रबंध समिति के सदस्य मनोज कुमार बागड़ी ने सम्मान पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। प्लाज्मा डोनेशन के समय जमशेदपुर ब्लड बैंक के चिकित्सक डॉ. एल. बी. सिंह एवं विशेष टेक्नीशियन उपस्थित थे।





