जमशेदपुर : रेड क्रॉस सोसाइटी की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ किये गये टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद मरीजों को पोषण एवं विटामिन प्रदान करने के 12वें महीने में शुक्रवार 14 जुलाई को पोषण एवं विटामिन वितरण किया जायेगा. पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की एकमात्र स्वयंसेवी संस्था है, जिसके द्वारा बीते 11 महीने से यह कार्यक्रम चलाकर टीबी मरीजों को प्रत्येक माह पोषण उपलब्ध कराया जा रहा है. रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने टीबी विभाग से आग्रह किया है कि वे मरीजों को इस सम्बन्ध में सूचित कर दें ताकि टीबी मरीज समय पर आकर अपना पोषण व विटामिन ले जा सकें. उन्होंने बताया कि आगामी 14 जुलाई को रेड क्रॉस भवन में दिन के 3 बजे से 4 बजे के बीच पोषण वितरण किया जायेगा. ज्ञात हो कि इस अभियान को चलाने में रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह, हिमालया स्टील मिल्स, छगनलाल दयालजी सन्स, पेट्रॉन आशिफ महमूद, दिलीप गोयल, महेश अग्रवाल, मारवाड़ी महिला मंच, पूर्वी घोष, अरूप घोष, निक्षय मित्र के रूप में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं.



