
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में भीड़ इकट्ठा कर लोगों ने मारपीट की है. बताते हैं कि दारू के नशे में युवकों के दो समूह के बीच जमकर मारपीट हुई है. इन लोगों ने मजिस्ट्रेट के सामने ही बवाल काटना शुरू किया. मजिस्ट्रेट ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस पहुंची तो बवाल कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. पुलिस वैन पर पत्थर भी फेंके गए. इसमें पुलिस वैन का शीशा भी टूट गया है. 3 बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है. स्वर्णरेखा परियोजना के नहर प्रमंडल में सहायक अभियंता अभय कुमार के साथ भी धक्का-मुक्की की गई है. इस मामले में अभय कुमार के आवेदन पर पुलिस ने 39 लोगों को नामजद किया है. जबकि, 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. (नीचे भी पढ़ें)
इस मामले में उत्तम यादव, प्रकाश यादव, अरविंद यादव, पप्पू यादव, सुनील यादव, हन्नु यादव, पोलैंड़ यादव, गोपी यादव, शुभम यादव, अजीत यादव, चिराग यादव, अंकित यादव, सोनु यादव, अनिल यादव, आलोक यादव, विशुनदेव यादव, सुधीर यादव, ब्रजेश यादव, भूपेंद्र यादव, आयुष यादव, पीयुष यादव, अनीष यादव, गुरूबा जामुदा, राजीव रंजन, रिषभ सिंह, मुन्ना सिंह, कल्लु सिंह, चंद्रशेखर सोलंकी, पतरस कंडुलना, सार्जन पार्ति, रमेश पूर्ति, ज्वा सिंह, सोनु सोलंकी, मोनू सोलंकी, गौरव जामुदा, अजय जामुदा, सोनु सांडिल, राजकुमार के अलावा अज्ञात 200 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इन लोगों पर मारपीट के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज हुआ है. पुलिस मामले की जांच में गुरुवार को जुटी हुई है.












