जमशेदपुर : जमशेदपुर में फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की है. दोनों आरोपियों के घर बुधवार को डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पाया गया. पुलिस ने उन्हें जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की है. पुलिस ने बताया कि निर्धारित अवधि में हाजिर नहीं होने पर आरोपी के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)

आजादनगर और मानगो थाना के प्रभारी ने पुष्टि की कि न्यायालय के आदेश पर यह विधिवत कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि आरोपी के लगातार फरार रहने के कारण यह कदम उठाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
मामले के अनुसंधानकर्ता एएसआइ विजय कुमार दुबे के अनुसार आजादनगर अर्जुन अपार्टमेंट फ्लैट अल्फा-206 के रहने वाले आरोपी मो. सरफराज के विरुद्ध धारा 406, 420 एवं 422 के तहत मामले दर्ज हैं. वहीं मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर बगानशाही के रहने वाले आरोपी मो समद के विरुद्ध भी धारा 406, 420 एवं 422 के तहत मामला दर्ज है. दोनों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई है.







