जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में टेल्को पुलिस ने मंडल बस्ती डीएमसी के पास हथियार के साथ एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति नीले रंग का थैला लेकर मंडल बस्ती डीएमसी के पास खड़ा है. सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा. पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा. आरक्षी सम्श तबरेज खुर्शीद ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. (नीचे भी पढ़ें)

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम कन्हैया लाल (उम्र 45 वर्ष) बताया जो ईस्ट प्लान बस्ती लाइन नंबर 07 पंजाबी लाइन थाना बर्मामाईस जिला पूर्वी सिंहभूम का निवासी है. संदिग्ध के थैले की तलाशी लेने पर पुलिस ने एक लोडेड देशी पिस्टल, मैगजीन और 7.65 एमएम की दो गोलियां बरामद की हैं. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस पूछताछ कर यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियार कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल किस मकसद से होना था.



