
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को नेचर पार्क के पास रोड नंबर 15 से एक कार को पकड़ा है. इस कार में अवैध शराब लदी थी. अवैध शराब लेकर शराब का अवैध धंधा करने वाले लोग चेपापुल की तरफ जा रहे थे. पुलिस को इसकी सूचना मिली थी. इसके बाद टाइगर मोबाइल के जवान इरफान ने कार को रुकवाया तो ड्राइवर कूदकर फरार हो गया. कार में पीछे दो लोग बैठे हुए थे. इसमें से दो लोग फरार है और पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक का नाम लखन गोप है. टाइगर मोबाइल के जवान इरफान ने बताया कि कार में शराब लोड है. गिरफ्तार युवकों को आजाद नगर थाने ले जाया गया है. वहां उनसे पूछताछ की जा रही है. जिस कार में शराब ले जाई जा रही थी, वह इंडिगो कार है. कार का नंबर जेएच-05 एपी 9599 है.












