
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी से 17 वर्षीय नाबालिग को भगाने वाले उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी नेहाल चौरसिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने नेहाल के पास से नाबालिग को भी बरामद किया है. इधर पुलिस ने शनिवार को नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा और आज ही पुलिस नाबालिग का बयान भी दर्ज कराएगी. पुलिस ने आरोपी को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों नेहाल चौरसिया नाबालिग को शादी की नियत से अपने साथ भगा ले गया था. परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने मानगो थाना में मामले को शिकायत की. शिकायत मिलते ही पुलिस छानबीन में जुटी और नाबालिग को बरामद कर लिया.





