जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी की एक नीला रंग का होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद भी कर ली है, जिसकी चोरी 2 फरवरी को हुई थी. पकड़े गये लोगों में जमशेदपुर के गोलमुरी के रहने वाले इम्तियाजुल हक उर्फ राजू और टुइलाडुंगरी गोलमुरी का रहने वाला रोहित सिंह शामिल है. गोलमुरी के गणिनाथ सेवा संस्था के बाहर से विकास कुमार गुप्ता की एक्टिवा की चोरी हो गयी थी. इस कांड के उदभेदन के लिए पुलिस ने प्रायस किया, जिसके बाद गाड़ी को जब्त किया गया. दोनों ने बताया कि वे लोग रांची के हिंदपीढ़ी स्थित उनके ससुराल में जाकर छिपा दिया था. इसके बाद पुलिस ने रांची के हिंदपीढ़ी में छापामारी कर एक्टिवा संख्या जेएच05बीएल 9562 को जब्त किया.




