• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 7, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

central minister attack on jharkhand government : केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने एमएमडीआर एक्ट को लेकर स्थिति की स्पष्ट, कहा – राज्य की तकदीर और तस्वीर बदलने वाला है यह विधेयक

central minister attack on jharkhand government : केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने एमएमडीआर एक्ट को लेकर स्थिति की स्पष्ट, कहा – राज्य की तकदीर और तस्वीर बदलने वाला है यह विधेयक
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने केंद्रीय कार्यालय में एमएमडीआर विधेयक-2026 को लेकर पत्रकार वार्ता की. उन्होंने कहा कि यह विधेयक खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड जैसे राज्यों की तकदीर और तस्वीर बदलने वाला ऐतिहासिक कदम है. यह विधेयक राज्यों के हितों को मजबूत करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. संजय सेठ ने कहा कि विपक्ष द्वारा इस विधेयक को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है. राज्यों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है. खनिज राजस्व का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा पहले की तरह राज्यों को मिलता रहेगा. इससे राज्यों की आय बढ़ेगी और गांव-गांव तक विकास की रफ्तार तेज होगी. उन्होंने कहा कि एमएमडीआर विधेयक-2026 का सबसे बड़ा प्रभाव अवैध खनन और खनिज चोरी पर प्रभावी रोक के रूप में सामने आएगा. मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत खनिज संपदा की चोरी रोकना आवश्यक है. जितना अधिक वैध खनन बढ़ेगा और जितना अधिक अवैध खनन रुकेगा, उतना ही अधिक राजस्व सरकार को प्राप्त होगा और उतनी ही तेजी से विकास के कार्य आगे बढ़ेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

मोदी सरकार के प्रयासों से खनिज राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि

श्री सेठ ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले राज्य को खनिज क्षेत्र से लगभग 4,662 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता था, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर लगभग 33,494 करोड़ रुपये हो गया है. यानी इसमें लगभग 618 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा बताता है कि केंद्र की नीतियों ने राज्यों के राजस्व और खनिज क्षेत्र को नई दिशा दी है. उन्होंने कहा कि अब लक्ष्य केवल राजस्व बढ़ाना नहीं, बल्कि पारदर्शी, स्थिर और प्रिडिक्टेबल टैक्स सिस्टम तैयार करना है, ताकि निवेश बढ़े, उत्पादन बढ़े और रोजगार के नए अवसर पैदा हों. रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि खनिज संपदा से समृद्ध होने के बावजूद यदि देश को बड़े पैमाने पर कोयला आयात करना पड़े, तो यह गंभीर चिंता का विषय है. भारत में पर्याप्त कोयला संसाधन उपलब्ध हैं. खनन को गति देकर, अवैध खनन पर रोक लगाकर और प्रक्रियाओं को सरल बनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि केवल कोयला उत्पादन क्षेत्र में ही बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं. खनन क्षेत्र के विस्तार का लाभ केवल सरकार के राजस्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि परिवहन, उद्योग, व्यापार, सेवा क्षेत्र और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा. संजय सेठ ने कहा कि पिछले वर्षों में राज्य में खनन परियोजनाओं की नीलामी के बावजूद कई परियोजनाएं समय पर ऑपरेशनल नहीं हो सकीं. सिंहभूम के विजया-2 प्रोजेक्ट को नौ महीने तक लीज नहीं मिलने से राज्य को लगभग 400 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ. उन्होंने सवाल उठाया कि जब झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध है, तब प्रक्रियाओं में देरी और अनावश्यक अड़चनों के कारण राज्य का राजस्व और रोजगार क्यों रोका जाए? उन्होंने कहा कि झारखंड को खनिज चाहिए, लेकिन उससे भी अधिक जरूरी है कि झारखंड को खनिज से मिलने वाला पूरा लाभ मिले। अवैध खनन और प्रशासनिक देरी दोनों पर कठोरता से रोक लगानी होगी. (नीचे भी पढ़ें)

नक्सलवाद के बाद अब खनिज चोरी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई

श्री सेठ ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में देश में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी गई है और नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है. मोदी सरकार का अगला बड़ा संकल्प खनिज चोरी और अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाकर खनिज संपदा का पूरा लाभ जनता तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि यह केवल खनन क्षेत्र से जुड़ा विधेयक नहीं है, बल्कि राज्यों को अधिक स्वावलंबी, अर्थव्यवस्था को मजबूत और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. श्री सेठ ने कहा कि “गांव-गांव विकास, युवाओं को रोजगार, राज्यों का बढ़ता राजस्व और देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता—एमएमडीआर विधेयक-2026 इन सभी लक्ष्यों को एक साथ आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा. उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह राजनीतिक विरोध के लिए भ्रम फैलाने के बजाय विधेयक के प्रावधानों को समझे और राज्यों तथा देश के हित में इसका समर्थन करे. खनिज संपदा भारत की ताकत है। अब इस ताकत को चोरी, भ्रष्टाचार और लालफीताशाही की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा। मोदी सरकार खनिज संपदा का उपयोग राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के निर्माण के लिए करेगी.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

adityapur-gamhariya vikas samiti met sp- दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर एसपी से मिले पुरेन्द्र, सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र,पूजा में अबाधित ट्रैफिक व्यवस्था,पार्किंग और दुकानों के स्थान हो चिन्हित : पुरेन्द्र
खबर

October 7, 2026
jamshedpur sports- सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में विद्या विकास समिति झारखंड का 37वां क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह,अनुशासन और खेल भावना, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू ने की शिरकत

jsca t-20 match-भारत व वेस्ट इंडीज की टीम पहुंची रांची, 8 को दोनों टीमें करेगी अभ्यास, 9 को टी-20 मुकाबला
खबर

jsca t-20 match-भारत व वेस्ट इंडीज की टीम पहुंची रांची, 8 को दोनों टीमें करेगी अभ्यास, 9 को टी-20 मुकाबला

October 7, 2026
Next Post
jharkhand alert : झारखंड विधानसभा और सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

jharkhand alert : झारखंड विधानसभा और सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

jamshedpur puja : जमशेदपुर में मनाया गया वरलक्ष्मी व्रत पूजा, तेलुगु परिवार ने लिया हिस्सा

jamshedpur puja : जमशेदपुर में मनाया गया वरलक्ष्मी व्रत पूजा, तेलुगु परिवार ने लिया हिस्सा

jamshedpur SIR : जमशेदपुर में एसआइआर को लेकर लगेगा 22 व 23 अगस्त को विशेष शिविर, यह होगा काम

jamshedpur SIR : जमशेदपुर में एसआइआर को लेकर लगेगा 22 व 23 अगस्त को विशेष शिविर, यह होगा काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur police encounter breaking : सोनारी बिंदल मॉल फायरिंग के मुख्य शूटरो के साथ पुलिस का एनकाउंटर, कई राउंड गोलियां चली, कई हथियार जब्त

Horoscope Know Your Day Wednesday 7th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन बुधवार 7 अक्टूबर 2026

Jamshedpur heavy rain : जमशेदपुर में कुछ घंटो की बारिश से कई इलाकों में घुसा पानी, तार कंपनी के पास चारदीवारी गिरी

Jamshedpur agrasen jayanti : अग्रसेन जयंती समारोह के प्रथम दिन साकची में अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित, प्रतियोगियों ने अपने सुरों से बांधा समां, अंताक्षरी में टीम अग्रदीप रही अव्वल

Jamshedpur bike stolen from mgmh parking : एमजीएम अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी के बाद बढ़ी सतर्कता, होमगार्ड जवानों की जांच में पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों में नहीं लगे थे ताले

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur police encounter breaking : सोनारी बिंदल मॉल फायरिंग के मुख्य शूटरो के साथ पुलिस का एनकाउंटर, कई राउंड गोलियां चली, कई हथियार जब्त

Jamshedpur heavy rain : जमशेदपुर में कुछ घंटो की बारिश से कई इलाकों में घुसा पानी, तार कंपनी के पास चारदीवारी गिरी

Jamshedpur agrasen jayanti : अग्रसेन जयंती समारोह के प्रथम दिन साकची में अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित, प्रतियोगियों ने अपने सुरों से बांधा समां, अंताक्षरी में टीम अग्रदीप रही अव्वल

Jamshedpur bike stolen from mgmh parking : एमजीएम अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी के बाद बढ़ी सतर्कता, होमगार्ड जवानों की जांच में पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों में नहीं लगे थे ताले

Jamshedpur rural youth attacked : उल्दा से ड्यूटी कर लौट रहे दिगड़ी गांव के युवक पर चापड़ से हमला, घायल युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, गांव के ही कुछ युवकों पर लग रहा है हमले का आरोप

Jamshedpur little flower student wins silver medal : टेल्को लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्र अर्णव ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता रजत पदक, हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में 450 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, टेल्को चित्रगुप्त समिति ने दी बधाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News