
जमशेदपुर : जमशेदपुर में फर्जी दस्तावेज के नाम पर टीवी, मोबाइल, सोफा समेत अन्य सामानों को फाइनांस कराकर गबन करने और फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने वाले व्यक्ति को जमशेदपुर के साकची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति को सिदगोड़ा के विजयनगर से गिरफ्तार किया गया, जिसका नाम जसबीर सिंह उर्फ जसप्रीत सिंह उर्फ बाबा उर्फ जोजो है. उसके पास से पुलिस ने प्रिंटर, लैमिनेशन मशीन, लैपटॉप, डुप्लीकेट कार्ड बनाने वाला पीभीसी कार्ट, फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंकों के डेबिट कार्ड, पासबुक, आइफोन, वन प्लस स्मार्ट फोन, क्रूजर ब्लेड पेन ड्राइव, एलइडी टीवी, मोटरसाइकिल, स्कूटी, 181 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल सिम, 16 पीस रेवेन्यू टिकट, एलइडी टीवी समेत अन्य सामानों को जब्त किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि वह व्यक्ति फर्जी नंबर, दस्तावेज और अन्य चीजों के माध्यम से सारे सामान को फाइनांस कराता था और फिर उसको बेच देता था. इसकी सूचना के बाद साकची पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया है.











