जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने अधिकारियों के प्रोमोशन को गति देने और उनके प्रोमोशन के लिए कई नये नियम और नये अवसर प्रदान किये है. टाटा स्टील की वीपी एचआरएम अतरई सान्याल के हस्ताक्षर से एक नयी पॉलिसी को लागू कर दिया गया है. इस नयी पॉलिसी को एक अगस्त 2023 से लागू कर दिया जायेगा. इस नयी पॉलिसी का उद्देश्य है कि अधिकारियों को उनकी योग्यता के अनुसार जल्दी जल्दी प्रोमोशन मिलता रहे और युवाओं को नया अवसर प्रदान करना है. नये नियम के तहत आइएल 5, आइएल 4 और आइएल 3 स्तर के अधिकारियों के प्रोमोशन की नीतियों में बदलाव किया गया है. एक नया सब-बैंड तैयार किया गया है. लेकिन आइएल 2 के प्रोमोशन को लेकर जो सब-बैंड है, उसको जारी रखा गया है. टाटा स्टील के भारत में आइएल 2, आइएल 3, आइएल 4 और आइएल 5 के अधिकारियों के लिए सबबैंडिंग को लगू किया गया है. फास्ट ट्रैक प्रोमोशन स्कीम को आइएल 4, आइएल 5 और आइएल 6 में लागू किया गया है. आर,इ, और ओ सीरीज के अलावा पीएल, आइसी, जेबी और आइएल कांट्रैक्ट के लिए नयी व्यवस्था लागू नहीं होगी. टाटा स्टील में सारे खाली होने वाले पदों को प्रोमोशन के जरिये भरने का भी नीति तैयार किया गया है. हर ग्रेड में सब बैंड के लिए अलग-अलग नीति भी तैयार की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
ऑफिसरों का यह होगा नया स्ट्रक्चर :
अधिकारियों का नया स्ट्रक्चर तय किया गया है. इसके तहत आइएल 2 ए पोजिशन पर जेनरल मैनेजर के पद पर पोस्टिंग होगी. यह वैसी स्थिति में होगी, जहां जीएम का पद है. वहीं, आइएल 2 बी और आइएल 2 सी के अधिकारी चीफ और इआइसी स्तर के थे, जो चीफ कहे जायेंगे. आइएल 3 स्तर के अधिकारियों में अभी तक सिर्फ हेड होते थे, लेकिन अब आइएल 3 ए बनाया गया है, जो डिवीजन हेड होंगे जबकि आइएल 3 बी होगा, जो हेड स्तर का अधिकारी होंगे. आइएल 4 स्तर के अधिकारी पहले सिर्फ सीनियर मैनेजर होते थे, जो अब बदलकर आइएल 4 ए हो गया है, जो सीनियर एरिया मैनेजर होंगे जबकि आइएल 4 बी स्तर के अधिकारी एरिया मैनेजर होंगे. आइएल 5 स्तर के अधिकारी मैनेजर रैंक के होते थे, जो अब आइएल 5 ए सीनियर मैनेजर रैंक और आइएल 5 बी रैंक मैनेजर रैंक होगा. आइएल 6 स्तर का अधिकारी असिस्टेंट मैनेजर रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
आइएल के सब बैंड में बेनीफिट यह होगा :
आइएल 2 से आइएल 5 स्तर के सारे बैंडके अधिकारियों के बेनीफिट में भी एक अगस्त 2023 से बदलार किया गया है. इसके तहत आइएल 2 ए जीएम रैंक को 40 हजार रुपये प्रतिमाहका अतिरिक्त पोजिशन क्लास एलाउंस मिलेगा जबकि आइएल 2 बी चीफ स्तर को 30 हजार रुपये और आइएल 2 सी चीफ स्तर को 20 हजार रुपये प्रतिमाह पोजिशन क्लास एलाउंस दिया जायेगा. आइएल 3 ए डिवीजनल हेड को 15 हजार रुपये प्रतिमाह का क्लास एलाउंस दिया जायेगा. आइएल 4 ए स्तर के अधिकारी सीनियर एरिया मैनेजर को प्रोग्रेशन एलाउंस 12 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जायेगा जबकि टीइएचपी के तहत दो अतिरिक्त रुम रात्री के लिए दिया जायेगा. गिफ्ट भी वीपी की ओर से दिया जायेगा. आइएल 5 स्तर के सीनियर मैनेजर ऑफिसर को लेकर 10 हजार रुपये प्रतिमाहका अतिरिक्त एलाउंस मिलेगा. एक दिन का अतिरिक्त रुम नाइट दिया जायेगा. इसके अलावा वीपी की ओर से गिफ्ट बॉक्स भी मिलेगा.



