जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड पर यीशु भवन के पास शुक्रवार को एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार ने एएसआई कामेश्वर पांडे को टक्कर मारकर फरार हो गया है. एएसआई कामेश्वर को कई जगह चोट आई है. उसका कंधे में फ्रैक्चर हो गया है. उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज हुआ. बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया था. पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है. बाइक के जरिए फरार आरोपियों का पता लगाया जा रहा है कि वह कौन है और कहां के रहने वाले हैं. आजादनगर थाना के एएसआई कामेश्वर पांडे ने बताया कि सुबह 9:30 बजे से यीशु भवन के पास एंटी क्राइम चेकिंग लगी हुई थी. तभी एक बाइक सवार तेज रफ्तार से आया. उसे रुकने का इशारा किया गया. लेकिन, उसने एएसआई को ही टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद एएसआई बेहोश हो गया. वह गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.



