
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना में एक ब्लाइंड व्यक्ति पर मारपीट का नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है. जो व्यक्ति देख नहीं सकता वह मारपीट कैसे कर सकता है. यह सोचने वाला विषय है. इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बुधवार को जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन से मुलाकात कर उन्हें पूरे वस्तुस्थिति से अवगत करवाया. हालांकि एसएसपी ने उन लोगों को आश्वासन दिया है कि इन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी. एसएसपी ने बताया कि सब्जी दुकान लगाने को लेकर मारपीट हुई थी. इसमें दोनों पक्ष की ओर से लिखित शिकायत की गई थी.
आवेदन के अनुसार व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया होगा. मगर सुपरविजन में इनका नाम हटा दिया जाएगा. मगर कहीं न कहीं इस ब्लाइंड व्यक्ति की परेशानी यह हुई कि इनको थाना से लेकर एसएसपी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है. हालांकि की गलती किसी की हो मगर एक ब्लाइंड व्यक्ति को इससे काफी परेशानी हो रही है. अभी बरहेट में हुई घटना को लोग भूल भी नहीं पाये थे कि जमशेदपुर में एक ऐसा कमाल भी सामने आ गया है. यह किस तरह की पुलिसिंग हो रही है, यह देखने वाली बात है. वैसे आपको बता दें कि आम लोगों को एक एफआइआर करने के लिए चक्कर काटना पड़ता है, लेकिन एक नेत्रहीन व्यक्ति पर एफआइआर दायर कर दिया गया और पुलिस अपनी सफाई दे रही है, यह समझ से परे है.






