• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 22, 2026
20 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur police success- टेल्को मिश्रा बगान फायरिंग मामले में पुलिस को मिली सफलता, दो गिरफ्तार, देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस, खोखा व मोबाइल बरामद, बदले की भावना से फायरिंग की घटना को दिया था अंजाम, देखिए video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत मिश्रा बगान में बीते दिनों हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस, खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.मिली जानकारी के अनुसार करीब एक वर्ष पहले संदीप पाण्डेय द्वारा फफू उर्फ रितेश सिंह, निवासी मिश्रा बगान, का समर्थन कर हाथ-पैर तोड़े जाने की घटना हुई थी. उसी घटना का बदला लेने की नीयत से 8 मई 2026 की रात मिश्रा बगान इलाके में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. इस संबंध में टेल्को थाना में कांड संख्या 68/26 दर्ज किया गया था.(नीचे भी पढ़े)

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 9 मई की रात करीब 8 बजे गुप्त सूचना के आधार पर भगवान बिरसा मुंडा चौक से सलगाझुरी फाटक की ओर जाने वाली सड़क के पास छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू झा (29 वर्ष), पिता महेश झा, निवासी प्रेमनगर रोड नंबर-1, टेल्को थाना क्षेत्र तथा रितेश सिंह उर्फ फफू (29 वर्ष), पिता स्वर्गीय किशोर कुमार सिंह, निवासी मिश्रा बगान, आरबी झा किरायेदार, टेल्को थाना क्षेत्र के रूप में हुई है.(नीचे भी पढ़े)

तलाशी के दौरान सोनू झा के पास से एक 7.65 बोर की देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां, दो खोखा तथा एक रेडमी कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल बरामद किया गया. पूछताछ में सोनू झा ने खुलासा किया कि उसने यह अवैध हथियार सरायकेला क्षेत्र से खरीदा था और इसका उपयोग आपराधिक गतिविधियों में करता था. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. सोनू झा और रितेश कुमार सिंह के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं. सोनू झा हत्या जैसे गंभीर मामले में जेल भी जा चुका है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है. इस कार्रवाई में टेल्को थाना प्रभारी समेत कई पुलिस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसकी जानकारी सिटी एसपी ललित मीणा ने दी.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल
खबर

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी का निधन, शोक का माहौल

October 22, 2026
Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व
खबर

Jamshedpur ravan dahan : बागुनहातू फुटबॉल मैदान में हुआ रावण दहन, मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता काले और विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना भव्य पर्व

October 21, 2026
Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान
खबर

Tata steel attack case : टाटा स्टील के सीआरएम में युवक के हमले में घायल युवती की हालत स्थिर, कंपनी ने जारी किया यह बयान

October 21, 2026
Next Post
jamshedpur kshatriya samaj sampoorn bharat- क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने स्थापना दिवस सह महाराणा प्रताप की जयंती समारोह का किया आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

jamshedpur kshatriya samaj sampoorn bharat- क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने स्थापना दिवस सह महाराणा प्रताप की जयंती समारोह का किया आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

jamshedpur bhavapreeta seva samiti- जमशेदपुर में भवप्रीता सेवा समिति ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

jamshedpur bhavapreeta seva samiti- जमशेदपुर में भवप्रीता सेवा समिति ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Jamshedpur district councilor guides students : जिला पार्षद डॉ परितोष ने दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के छात्रों का किया मार्गदर्शन, भविष्य की चुनौति/यों के लिए तैयार रहने को किया प्रेरित

Jamshedpur district councilor guides students : जिला पार्षद डॉ परितोष ने दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के छात्रों का किया मार्गदर्शन, भविष्य की चुनौति/यों के लिए तैयार रहने को किया प्रेरित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Adityapur durgapuja : दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुरेंद्र ने जिला प्रशासन को दी बधाई, महानवमी व विजयदशमी को वाच टावर पर पहुंचे अधिकारी व शांति समिति के सदस्यगण

Jamshedpur nml colony durgapuja : भक्ति, सामाजिक व सांस्कृतिक समरसता से सराबोर रहा एनएमएल कॉलोनी का दुर्गोत्सव, पांच दिवसीय महोत्सव में बच्चों और परिवारों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता, अगले वर्ष स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी

Singhbhum chamber delegation returned from china canton fare :  सिंहभूम चैंबर के 40 सदस्यीय दल चीन के कैंटन फेयर का सफल दौरा कर शहर लौटा, नई तकनीक, नवाचार और औद्योगिक विकास की संभावनाएं लेकर लौटा चैंबर का दल

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur one died in road accident : मानगो में हुई सड़क दुर्घटना में टेल्को निवासी गोपाल चक्रवर्ती की मौत, साइकिल से जाते समय मालवाहक वाहन के चपेट में आने से गई जान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Adityapur durgapuja : दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुरेंद्र ने जिला प्रशासन को दी बधाई, महानवमी व विजयदशमी को वाच टावर पर पहुंचे अधिकारी व शांति समिति के सदस्यगण

Jamshedpur nml colony durgapuja : भक्ति, सामाजिक व सांस्कृतिक समरसता से सराबोर रहा एनएमएल कॉलोनी का दुर्गोत्सव, पांच दिवसीय महोत्सव में बच्चों और परिवारों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता, अगले वर्ष स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी

Singhbhum chamber delegation returned from china canton fare :  सिंहभूम चैंबर के 40 सदस्यीय दल चीन के कैंटन फेयर का सफल दौरा कर शहर लौटा, नई तकनीक, नवाचार और औद्योगिक विकास की संभावनाएं लेकर लौटा चैंबर का दल

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur one died in road accident : मानगो में हुई सड़क दुर्घटना में टेल्को निवासी गोपाल चक्रवर्ती की मौत, साइकिल से जाते समय मालवाहक वाहन के चपेट में आने से गई जान

Jamshedpur gathering of devotees : साकची गोलचक्कर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सांसद विद्युत वरण महतो ने मां दुर्गा के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद, कहा- विकसित भारत का सपना साकार होने की दिशा में अग्रसर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News