जमशेदपुर: क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत संगठन का छठा स्थापना दिवस सह महाराणा प्रताप जयंती भालूबासा स्थित मिस्टी इन होटल में धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम राष्ट्रीय सह प्रदेश अध्यक्ष चंदा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तथा मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह द्वारा किया गया.अतिथियों का स्वागत सिंपल सिंह एवं निक्की सिंह द्वारा तिलक लगाकर किया गया. कार्यक्रम में डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, पार्षद बृजेश सिंह, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, बंटी सिंह, अजय सिंह, धनेश सिंह, हरि सिंह, मनोज सिंह, अर्जुन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.(नीचे भी पढ़े)
कोल्हान अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह द्वारा गीत प्रस्तुति, सोनी सिंह द्वारा गणेश वंदना तथा निशा सिंह एवं विभा सिंह द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट मेधावी छात्र को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. साथ ही पूनम सिंह की पुत्री प्रीति सिंह को सेंट्रल ब्यूरो नारकोटिक्स नौकरी प्राप्त करने पर विशेष सम्मान दिया गया.कार्यक्रम में संगठन द्वारा धनेश सिंह गुड्डू को संरक्षक एवं मोनी सिंह को जुगसलाई मंडल का महामंत्री घोषित किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में नमो सिंह, ईशिका सिंह एवं सृष्टि सिंह ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया. धन्यवाद ज्ञापन विना सिंह द्वारा किया गया. इस अवसर पर अर्चना सिंह, अजितेश उज्जैन, राजेश उज्जैन, अंशु सिंह, पूनम सिंह बिना सिंह रितु सिंह कंचन सिंह सोनी सिंह नीता सिंह इंदू सिंह पूनम सिंह, अंकिता सिंह, काजल सिंह, संजू सिंह, रितु सिंह, डॉली सिंह, मालती सिंह, कंचन सिंह, रूपा सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.







