
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत रोड नंबर 5 में रविदास गिरोह द्वारा सियाल को गोली मारने के मामले में पुलिस ने डोबो से गणेश दास उर्फ गणेश वर्मन को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गणेश की निशानदेही में एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा और घटना में प्रयुक्त दो बाइक भी बरामद की है. इस मामले में रविदास के अलावा 7 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. गणेश ने पुलिस ने समक्ष अपना अपराध स्वीकार किया है. गणेश पुराना अपराधी है. सरायकेला खरसावां जिले के गम्हारिय थाना में गणेश के खिलाफ दो मामले दर्ज है. घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बताया की फायरिंग मामले में गणेश को मिलाकर अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
मुख्य अभियुक्त रविदास अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी. उन्होंने बताया की घटना में प्रयुक्त एक बाइक रविदास की मां के नाम पर है जबकि दूसरी बाइक करण दत्ता के नाम पर है. बता दें की 26 फरवरी को रविदास गैंग ने हेते गिरोह के सियाल को गोली मारकर घायल कर दिया था. गोली सियाल के पीठ पर लगी थी. घटना के बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम लाया गया जहां से पहले टी एम एच और फिर रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया था. वहीं देर शाम सियाल के साथियों ने थाना जा रहे रविदास के भाई धनंजय दास को थाना के बाहर चाकू मारकर घायल कर दिया था.





