
जमशेदपुरः जमशेदपुर की बर्मामाइंस पुलिस ने दो अलग अलग मामलों का खुलासा किया है. पहला मामला बीपीएम स्कूल का है जहां बंद स्कूल का ताला तोड़कर स्कूल से कंप्यूटर, मॉनिटर, लैपटॉप और बैट की चोरी कर ली गई थी. इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा मामला दर्ज कराया गया था. अनुसंधान करते हुए पुलिस ने चुना भट्टा निवासी मोहम्मद फारुख को गिरफ्तार किया. (नीचे भी पढ़े)
पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने एक नाबालिग के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया और चोरी के सामान को 4500 रुपये में मुस्लिम बस्ती के मो शहबाज को बेच दिया था. पुलिस ने चोरी के सामान को बरामद कर लिया है. इधर दुसरी घटना में पुलिस ने लिंडे ऑक्सीजन प्लांट के पास से ट्रक की बैट्री चोरी करने के मामले में चुना भट्टा निवासी मोनू ठाकुर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ा. दोनों मामलों में पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया जबकि नाबालिग को बाल संप्रक्षण गृह भेज दिया गया.












