जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, बेहतर अनुसंधान और पुलिसिंग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है. डीआईजी कोल्हान के अनुमोदन के बाद एसएसपी ने जिलादेश संख्या 1559/2026 जारी करते हुए 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर का तबादला एवं पदस्थापन किया है. सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार चन्दन कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी, राजन कुमार को आजादनगर थाना प्रभारी, मधुसूदन दे और अविनाश कुमार को साइबर अपराध थाना, संजय सुमन को सोनारी थाना प्रभारी, प्रशांत कुमार सिंह को गोलमुरी थाना प्रभारी तथा राजेन्द्र मुंडा को परसुडीह थाना प्रभारी बनाया गया है. इसी क्रम में भूषण कुमार को घाटशिला थाना प्रभारी, शंकर कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी, नित्यानंद प्रसाद को साकची यातायात थाना प्रभारी, बिरेन्द्र कुमार को मानगो थाना प्रभारी और अजय कुमार को घाटशिला अंचल का अंचल निरीक्षक बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, सब इंस्पेक्टर स्तर पर शंकर कुशवाहा और सुनील कुमार भोक्ता को गोलमुरी थाना, अभिषेक कुमार-1 और अनुज कुमार सिंह को परसुडीह थाना में पदस्थापित किया गया है. रवि होनाहागा को बहरागोड़ा, कुमार इन्द्रेश को बरसोल, पवन कुमार-1 को श्यामसुंदरपुर और धनंजय पासवान को कमलपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा मुकेश साव को साकची थाना, अमित कुमार चौधरी को कोवाली थाना प्रभारी, करमपाल भगत को मुसाबनी थाना प्रभारी, पंचम तिग्गा को कदमा थाना और अमित कुमार-3 को डुमरिया थाना प्रभारी बनाया गया है. अशोक कुमार-2 को पुलिस केंद्र गोलमुरी में पदस्थापित किया गया है. पुलिस अधिकारियों के इस बड़े फेरबदल को जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के बेहतर अनुसंधान और थाना स्तर पर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रशासनिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है. आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है.




