
जमशेदपुर : चुनाव में अभी देर है लेकिन राजनीतिक सरगर्मियां तेज है. जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता नीरज सिंह के पोस्टर को फाड़ने की एक घटना हुई है. बताया जाता है कि कदमा विजय हेरिटेज के पास भाजपा नेता नीरज सिंह का पोस्टर लगा था. इसी दौरान अचानक से किसी ने पोस्टरों को वहां फाड़ दिया पोस्टर किसने फाड़ा है, अब तक नहीं साफ हो पाया है. वैसे भाजपा नेता नीरज सिंह ने आरोप लगाया है कि मंत्री बन्ना गुप्ता के इशारे पर बन्ना गुप्ता के कार्यकर्ताओं ने ही उनका पोस्टर फाड़ा है. नीरज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस और कांग्रेस के मंत्री का ओछी मानसिकता का परिचायक है. दूसरी और मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय ने ऐसी किसी घटना में उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं के शामिल होने से इनकार किया है.





