• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, July 4, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur proud : जमशेदपुर की बेटी तनीषा गौतम ने पीएम मोदी से किया सीधा संवाद, ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्टर चिप लॉञ्च की बनीं गवाह, बोले – बेटियों ने किया प्रभावित

jamshedpur proud : जमशेदपुर की बेटी तनीषा गौतम ने पीएम मोदी से किया सीधा संवाद, ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्टर चिप लॉञ्च की बनीं गवाह, बोले – बेटियों ने किया प्रभावित
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : देश के सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 4 जुलाई का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ. गुजरात के साणंद स्थित सीजी सेमीकॉन ओसैट प्लांट से भारत की पहली ”मेड इन इंडिया” कॉमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप की पहली खेप अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए रवाना की गई. इस ऐतिहासिक अवसर पर जमशेदपुर के बागबेड़ा की रहने वाली बेटी तनीषा गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद कर पूरे झारखंड का मान बढ़ाया. तनीषा गौतम का चयन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के लिए किया गया था. उन्होंने प्रधानमंत्री को अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि, जमशेदपुर में हुई शिक्षा, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई और गुजरात के साणंद स्थित सेमीकंडक्टर प्लांट तक के अपने प्रेरणादायक सफर के बारे में विस्तार से बताया. (नीचे भी पढ़ें)

तनीषा ने बताया कि कैसे एक साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने अपने सपनों को साकार किया और आज भारत के सबसे महत्वाकांक्षी सेमीकंडक्टर मिशन का हिस्सा बनी हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उनके आत्मविश्वास, तकनीकी समझ तथा उपलब्धियों की सराहना की. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्लांट का भ्रमण करते समय उन्हें देशभर से आए युवा इंजीनियरों और तकनीशियनों से बातचीत करने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि इस परिसर में उन्हें “मिनी इंडिया” की झलक दिखाई दी, जहां देश के अलग-अलग राज्यों से आए युवा आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से झारखंड से आई बेटियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका आत्मविश्वास, सीखने की क्षमता और तकनीकी समझ उन्हें बेहद प्रभावित कर गई. उन्होंने कहा कि साधारण परिवारों से आने वाली ये बेटियां आईटीआई और डिप्लोमा जैसी पढ़ाई के बाद आज देश के सबसे आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड की बेटियों ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया है. उन्होंने मंच से सभी बेटियों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि देश की युवा शक्ति जिस तेजी से नई तकनीक सीख रही है और जिम्मेदारियां निभा रही है, वह पूरे भारत के लिए गर्व की बात है. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर की बेटी तनीषा गौतम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद करना केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे जमशेदपुर और झारखंड के लिए गौरव का विषय है. भारत की पहली कॉमर्शियल ”मेड इन इंडिया” सेमीकंडक्टर चिप के ऐतिहासिक लांच की गवाह बनकर तनीषा ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर छोटे शहरों के युवा भी देश के तकनीकी भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur Mehfil – मेहफिल अनप्लग्ड में सूफी और बॉलीवुड गीतों की बही सुरों की सरिता
खबर

Jamshedpur Mehfil – मेहफिल अनप्लग्ड में सूफी और बॉलीवुड गीतों की बही सुरों की सरिता

July 4, 2026
jamshedpur swami vivekanand tribute : टेल्को के भुवनेश्वरी मंदिर के स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किये पुष्प अर्पित, स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

jamshedpur bjp fire against police : जमशेदपुर बंदी के दौरान टेल्को, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज  प्राथमिकी का भाजपा ने किया विरोध, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया पूर्वाग्रह का परिणाम, गुंजन बोले आवाज दबाने की कोशिश

Next Post
jamshedpur mining raid : जमशेदपुर में प्रशासन की कार्रवाई, अवैध बालू लदे 6 हाईवा जब्त

jamshedpur mining raid : जमशेदपुर में प्रशासन की कार्रवाई, अवैध बालू लदे 6 हाईवा जब्त

jamshedpur dc meeting regarding education : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति, बैंक खाता, आधार अद्यतन एवं साइकिल वितरण से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

jamshedpur dc meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कल्याण विभाग एवं आइटीडीए द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा, आदिम जनजाति एवं छात्र-हित की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर दिया गया बल  

jamshedpur dc meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कल्याण विभाग एवं आइटीडीए द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा, आदिम जनजाति एवं छात्र-हित की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर दिया गया बल  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur Mehfil – मेहफिल अनप्लग्ड में सूफी और बॉलीवुड गीतों की बही सुरों की सरिता

jamshedpur swami vivekanand tribute : टेल्को के भुवनेश्वरी मंदिर के स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किये पुष्प अर्पित, स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

jamshedpur bjp fire against police : जमशेदपुर बंदी के दौरान टेल्को, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज  प्राथमिकी का भाजपा ने किया विरोध, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया पूर्वाग्रह का परिणाम, गुंजन बोले आवाज दबाने की कोशिश

Jamshedpur rural gotashila pahad puja : चाकुलिया के घाघरा में गोटाशिला पहाड़ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में, पहाड़ पूजा के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट रविवार से, मंगलवार को पूजा की रात आयोजित होगा डांस धमाका

Jamshedpur mgm helth map center in question : सबर मरीज के एक्सरे के लिए एमजीएम के हेल्थ मैप सेंटर ने मांगे पैसे, मरीज के बेटे ने एक्सरे नहीं होने से पिता की मौत का लगाया आरोप,अस्पताल अधीक्षक ने उपाधीक्षक को दिये मामले की जांच के आदेश  

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur Mehfil – मेहफिल अनप्लग्ड में सूफी और बॉलीवुड गीतों की बही सुरों की सरिता

jamshedpur swami vivekanand tribute : टेल्को के भुवनेश्वरी मंदिर के स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किये पुष्प अर्पित, स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

jamshedpur bjp fire against police : जमशेदपुर बंदी के दौरान टेल्को, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज  प्राथमिकी का भाजपा ने किया विरोध, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया पूर्वाग्रह का परिणाम, गुंजन बोले आवाज दबाने की कोशिश

Jamshedpur rural gotashila pahad puja : चाकुलिया के घाघरा में गोटाशिला पहाड़ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में, पहाड़ पूजा के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट रविवार से, मंगलवार को पूजा की रात आयोजित होगा डांस धमाका

Jamshedpur mgm helth map center in question : सबर मरीज के एक्सरे के लिए एमजीएम के हेल्थ मैप सेंटर ने मांगे पैसे, मरीज के बेटे ने एक्सरे नहीं होने से पिता की मौत का लगाया आरोप,अस्पताल अधीक्षक ने उपाधीक्षक को दिये मामले की जांच के आदेश  

nit jamshedpur : एनआइटी परिसर में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, देश सेवा का मिला पाठशौर्य व अनुशासन, 37 झारखंड बटालियन के शिविर में 549 कैडेटों ने लिया हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News