जमशेदपुर: बिहार की राजधानी पटना स्थित राजमहल रिसॉर्ट,कुम्हारर पथ भगवत नगर में बिहार अवार्ड सेरेमनी 2026 का आयोजन किया गया.इस समारोह में खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले झारखंड राज्य के जमशेदपुर निवासी राजकुमार सिंह को भीम अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान राजकुमार सिंह को दिव्यांगजनों के खेल,प्रतिभा विकास तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे उनके निरंतर प्रयासों व योगदान के लिए प्रदान किया गया. (नीचे भी पढ़े)

समारोह में बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवाजी कुमार समेत काफी संख्या गणमान्य लोग मौजूद थे. राजकुमार सिंह ने सम्मान के लिए आयोजकों व बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें दिव्यांग खिलाड़ियों के विकास और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए और अधिक समर्पण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देगा.






