जमशेदपुर : जमशेदपुर की रहने वाली रुपा मुखर्जी मोहंती को इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आइआइएम) कलकत्ता का डिस्टिंग्विश्ड एलुमिनस अवार्ड से सम्मानित किया गया है. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि के हाथों उनको यह सम्मान दिया गया. इससे जमशेदपुर का मान बढ़ा है. रुपा मुखर्जी महंती एक सफल कारपोरेट लीडर है. वहीं, मैनेजमेंट कंसल्टेंटे के रुप में लंबा कैरियर उनका रहा है. कई सारी कंपनियों के बोर्ड में सदस्य के तौर पर काम कर चुकी है. (नीचे भी पढ़े)
इसके अलावा वे सामाजिक सेवा में भी काफी तत्पर रही है. उनकी इस उपलब्धि से जमशेदपुर में हर्ष का माहौल है. उनके कार्य युवाओंको आत्मनिर्भर बनाने और उन अवसरों को दूसरों तक पहुंचाने की उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो उनके मूल मंत्र सेवा भाव के साथ नेतृत्व करना का उदाहरण है.












